मध्यप्रदेशबालाघाटहेल्थ

भाजपा नेता गौरीशंकर बिसेन स्वस्थ, मेदांता से मिला सकारात्मक स्वास्थ्य अपडेट

बेटी मौसम बिसेन ने कहा— “चिंता की कोई बात नहीं”

Balaghat 02 December 2025

बालाघाट यशो:- प्रदेश के पूर्व कृषि, सहकारिता मंत्री एवं कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के पूर्व मंत्री रहे भाजपा के कद्दावर नेता गौरीशंकर बिसेन के स्वास्थ्य को लेकर पिछले दो दिनों में उनके शुभचिंतकों में गहरी चिंता थी, लेकिन अब राहत की खबर सामने आई है। उनकी बेटी मौसम बिसेन ने सोशल मीडिया पर बताया है कि बिसेनजी अब बिल्कुल स्वस्थ और बेहतर हैं।

दो दिन पहले क्या हुआ था?

शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें गोंदिया ले जाया गया और बाद में वहीं से एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया।
उस समय बेटी मौसम बिसेन ने जानकारी देते हुए कहा था कि—
“पापा की तबीयत ठीक है, इलाज चल रहा है, चिंता की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य परीक्षण एवं नियमित जांच के लिए उन्हें मेदांता में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अगले 2–3 दिनों में वे बालाघाट लौट आएंगे।”

आज की स्थिति: शुभचिंतकों के लिए राहत की खबर

आज मौसम बिसेन ने फिर सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा कर बताया कि—

“बीते तीन दिनों में पापा के स्वास्थ्य को लेकर आपके फोन, संदेश और शुभकामनाएँ लगातार मिलती रहीं। अस्पताल में व्यस्त रहने के कारण मैं हर किसी से बात नहीं कर पाई, इसके लिए क्षमा चाहती हूँ।

ईश्वर की असीम कृपा और आप सभी के प्रेम व आशीर्वाद से पापा अब बिल्कुल स्वस्थ और बेहतर हैं।

आपके इस अपार स्नेह और साथ के लिए हृदय से आभार।”

शुभचिंतकों में खुशी

 यह अपडेट उनके हजारों समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रहते हुए उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर और सामान्य बताई जा रही है।

https://www.facebook.com/mousam.bisen

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!