छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

भाजपा युवा नेता संदीप रघुवंशी निकालेंगे विशाल चुनरी पद यात्रा

30 मार्च से बिछुआ के बंजारी माता मंदिर से प्रारंभ होगी पदयात्रा, जगह जगह होगा पदयात्रा का स्वागत, 5 अप्रैल को षष्ठी माता मंदिर कपुर्दा में होगा समापन, चैत्र नवरात्र पर्व पर हर वर्ष निकाल रहें पदयात्रा

Chhindwara 20 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-जन अधिकारी सेवा समीति के अध्यक्ष एवं भाजपा के युवा नेता, मातारानी के भक्त संदीप रघुवंशी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 30 मार्च 2025 से 5 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र पर्व पर विशाल चुनरी पदयात्रा निकालेंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए संदीप रघुवंशी ने बताया कि विशाल चुनरी पदयात्रा बंजारी माता मंदिर सबरनी मुंगनापार से प्रारंभ होगी चुनरी पदयात्रा का प्रथम दिवस पूर्वमंत्री नानाभाउ मोहोड़ शामिल होंगे, सांसद बंटी विवेक साहू को भी शामिल होने आमंत्रित किया गया है। श्री रघवंशी ने बताया कि चुनरी यात्रा प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से सायं 7 बजे तक निकाली जाएगी, उनके द्वारा निकाली जा रही चुनरी यात्रा का यह चतुर्थ वर्ष है।

पदयात्रा 30 मार्च को बंजारी माई से प्रारंभ होकर मुंगनापार, जैतपुर, सोनपुर एवं धनेगांव पहुंचेगी, द्वितीय दिवस 31 मार्च को दिन सोमवार को धनेगावं से पलासपानी, सागौनवान, देवरी सांवरी, खमारपानी पहुंचेगी पदयात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के मातारानी के भक्त भी शामिल होंगे, चुनरी यात्रा तीसरे दिन 1 अप्रैल को खमारपानी से पदयात्रा बिछवी, जामुनटोला, तुमरागड़ी, शंकरवन, कुरई, सामरबोह, बिछुआ पहुंचेगी, 2 अप्रैल को उल्हावाड़ी, जमुनिया, खमरा, दिलावर, मोहगांव, गुमगांव, खापाबिहारी, चांद माता मंदिर पहुंचेगी, यहां चुनरी पदयात्रा के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया है। चांद में पदयात्रा का स्वागत नगरपरिषद के अध्यक्ष दानसिंह पटेल, बबलू पटेल, बंटी पटेल से लेकर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल होंगे, श्री रघुवंशी ने बताया कि 3 अप्रैल को पदयात्रा चांद से होते हुए चंदनगांव, बादगांव, पोनिया, आमगांव, पंचगांव, बर्रा लोनीकला पहुंचेगी वहीं पदयात्रा षष्ठम दिवस 4 अप्रैल को लोनीकला से पंाजरा, राजलवाड़ी, खूंटपिपरिया, आमाझिरी से चौरई शहर पहुंचेगी जहां यात्रा में पूर्व विधायक रमेश दुबे सहित अन्य भाजपा नेता नगर की जनता शामिल होगी, 5 अप्रैल को यात्रा पष्टी माता मंदिर पहुंचेगी जहां दुर्गाष्टमी हवन पूजन, भण्डारा फलाहार और यात्रा का भव्य समापन होगा दोपहर 2 बजे महाआरती होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!