छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

हमारे घर आंगन में फुदकने बाली फ्रेंडली पक्षी गौरैया को बचाने करने होगे प्रयास: विनोद तिवारी

विश्व गौरैया दिवस पर रासेयो स्वयं सेवकों ने गौरैया के विलुप्त होने से बचाने के जाने उपाय लिया संकल्प
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवक सीख रहे नेतृत्व क्षमता के गुण

Chhindwara 20 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- विना साधन के खेल खेलते हुए नेतृत्व क्षमता के गुण सीखने का कार्य कर रहे है राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक।ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी छिंदवाड़ा की एन एस एस इकाई के विशेष सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन रासेयो के स्वयं सेवकों ने बिना साधन के खेल खेले एवम इससे नेतृत्व क्षमता के गुण सीखने को मिला । सभी स्वयं सेवक टीम भावना से कार्य करते हुए अलग अलग समूह में बांटकर खजरी,लोहार ढाना, कृष्णा नगर,गाडरीढाना सहित झुग्गी बस्तियों में लोगो को शांति सदभाव एवम भाई चारे से जीवन यापन करने को कहा ।

हमारे घर आंगन में फुदकने बाली फ्रेंडली पक्षी गौरैया को बचाने करने होगे प्रयास: विनोद तिवारी - Seoni News

स्वयं सेवकों ने कहा की कैंप के माध्यम से नेतृत्व क्षमता एवम व्यक्तित्व विकास के गुण ये सभी कार्य करने से अपने आप आ जाते हैं।बौद्धिक चर्चा में कार्यक्रम अधिकारी एवम पर्यावरण विद विनोद तिवारी ने सभी को विश्व गौरैया दिवस पर कहा की आज समय घर आंगन में फुदकने बाली नन्हा पक्षी गौरैया पक्षी अब विलुप्त होने के कगार में है।पहले कौआ गायब हो गया अब नन्हा फ्रेंडली रहने बाला पक्षी गौरैया चिडिय़ा गायब होने के कगार पर है आज हम सभी संकल्प ले की इन्हे बचाने के लिए अपने अपने घरों के आंगन में एक छत पर दाना पानी एवम उनके रहवास हेतु वर्ड हाऊस बनाकर उनका जीवन बचाएंगे।

इस अवसर पर सभी रासेयो के स्वयं सेवकों ने एवम रासेयो सहायक अभिषेक विश्वकर्मा, आशीष साहू,नीता स्वामी, उमा उईके, शिवानी,एवम सुनंदा धुर्वे सहित अन्य उपस्थित जनों ने संकल्प लिया की हम सभी आज विश्व गौरैया दिवस पर उन्हे संरक्षण प्रदान करने अपना पूरा प्रयास करेगे और दूसरो को भी नही गौरैया चिडिय़ा बचाने जागरूक करेगे सभी ने गौरैया सहित अन्य पक्षी के पोस्टर दिखाकर शपथ ली।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विनोद तिवारी ने कहा की यह रासेयो इकाई का विशेष सात दिवसीय शिविर दिनाक 17से शुरू हुआ है जो 23मार्च 2025तक विभिन्न अलग अलग समाजसेवा की गतिविधि संचालित करेगा।रासेयो शिविर में श्रमदान कार्य सहित घरों के सर्वे कार्य एवम फिट इंडिया के तहत लोगो को स्वस्थ रहने नियमित ध्यान, व्याम सहित खान पान अपनी दैनिक दिनचर्या को संतुलित बनाने हेतु जानकारी प्रदान की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button