पार्टी अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा सभी बूथों में उत्साह से संपन्न हो कार्यक्रम
Seoni 05 March 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी आज 06 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी परिसर बारापत्थर में स्थापना दिवस मनायेगी । स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन आज रविवार को प्रात: 8:30 बजे कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का ध्वज फहराएँगी और पार्टी के पितृपुरूषों का पुण्य स्मरण करेंगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्षों से कहा है कि मंडल कार्यालयों के साथ बूथ स्तर तक भाजपा के स्थापना दिवस अवसर पर पार्टी का ध्वज फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाये एवं पार्टी के कार्यकर्ता अपने निवास में ध्वज लगाकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में प्रसारित करें तथा पार्टी के सोशल मीडिया एकाउंटों में सेल्फी शेयर करें ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन ने समस्त भाजपा कार्यकत्र्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उत्साह के साथ शामिल होने का आग्रह किया है तथा कार्यकत्र्ताओं एवं जिले वासियों को पार्टी के स्थापना दिवस एवं राम नवमीं की मंगलमय शुभकामनाएँ दी है ।





