मध्यप्रदेशक्राइमछिंदवाड़ा

15 साल बाद रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई सामने, नाबालिग केस में मचा हड़कंप

नौकरी दिलाने का झांसा देकर आशा कार्यकर्ता पर 2 लाख में सौदा करने के आरोप

नाबालिग रेस्क्यू मध्यप्रदेश –  मुस्कान अभियान के तहत बड़ी सफलता, जुन्नारदेव क्षेत्र का मामला

Chhindwara 03 May 2026
छिंदवाड़ा /जुन्नारदेव यशो:- पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत वर्ष 2011 से लापता एक नाबालिग बालिका को खोजने में सफलता प्राप्त की है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गांव की एक आशा कार्यकर्ता पर किशोरी को नौकरी का झांसा देकर बेचने का आरोप है।

2011 से लापता थी बालिका

जानकारी के अनुसार ग्राम मानकादेही से वर्ष 2011 में एक 15 वर्षीय बालिका के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वर्ष 2013 में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

यह भी पढ़े :- ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता: डूण्डासिवनी पुलिस ने नागपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब

मुस्कान अभियान में मिली सफलता

पुलिस ने 30 अप्रैल 2026 को बालिका को जुन्नारदेव क्षेत्र में बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसे नौकरी दिलाने का लालच देकर भोपाल ले जाया गया और बाद में दूसरे जिले में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े :- हर्रई में 6 और जुन्नारदेव में 5 माह से नही मिला अतिथि शिक्षकों को मानदेय

गंभीर आरोप, जांच जारी

पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नोट: नाबालिग की पहचान गोपनीय रखी गई है। यह समाचार पुलिस से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

https://www.facebook.com/share/v/1AxyzzX92y/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button