मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

जिले मेें शीघ्र होगा पुस्तक मेले का आयोजन

मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में आशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो एवं पुस्तक विके्रताओं की बैठक संपन्न

जिले मेें शीघ्र होगा पुस्तक मेले का आयोजन - Seoni News

सिवनी यशो:-जिले में अशासकीय विद्यालयों  (non-government schools) द्वारा पुस्तक एवं गणवेश (books and uniforms) के नाम पर छात्र छात्राओं के साथ लूटमार न हो इसके लिये आगामी समय में पुस्तक मेले का आयोजन जिला प्रशासन (district administration) द्वारा किया जायेगा जिसके लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो (principals )एवं पुस्तक विक्रेताओं की बैठक संपन्न हुई है और आगामी समय में पुस्तक मेला आयोजित करने का निर्णय हुआ है ।

यहाँ बता दें कि अशासकीय विद्यालयों द्वारा मनमाने लेखकों की मंहगी पुस्तके एवं गणवेश के लिये छात्र छात्राओं के अभिभावको को मजबूर किया जाता है और इसमें संस्थाओं के संचालकों का मोटा कमीशन निर्धारित होता है । इस प्रकार की समस्या पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही थी । पिछले माह जबलपुर कलेक्टर ने इस समस्या का निराकरण तलाशने का जो बेहतर तरीका निकाला वह पूरे प्रदेश में लागू करने के लिये सरकार ने आदेश जारी कर दिया । हर जिले को पुस्तक मेला लगाकर पुस्तक एवं गणवेश की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा है ।

जिले में संपन्न बैठक की जारी शासकीय विज्ञाप्ति अनुसार अशासकीय विद्यालयो में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की पाठ्य सामग्री क्रय करने में आने वाली समस्याओ के निराकरण हेतु जिले में पुस्तक मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित हैा उक्त संदर्भ में आज 3 मई 24 को जिला पंचायत सिवनी में मुख्यकार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जिले के समस्त अशासकीय स्कूल संचालकों तथा पुस्तक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ,जिला परियोजना समन्वयक तथा अशासकीय शालाओं के प्राचार्य नगर के पुस्तक विक्रेता द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में पुस्तक मेले के आयेाजन को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। विक्रेताओं द्वारा भी अनेक तथ्य जिला प्रशासन के संज्ञान में लाये गये तथा अशासकीय शाला संचालको द्वारा भी इस पहल पर सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अशासकीय शाला संचालको से निजी प्रकाशको की मंहगी किताबे चलाने पर भी चर्चा की तथा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में शासन के निर्देशों के विपरीत पाठय पुस्तक चलाने तथा विक्रय आदि पाये जाने पर संबंधित शाला एवं विक्रेता पर कठोर कार्यवाही की जावेगी।

पालकों की सुविधा के लिये अतिशीघ्र पुस्तक मेला आयोजित किया जावेगा, जिसमें स्टॉल के माध्यम से शालाओं में लगने वाली विभिन्न प्रकाशको की पुस्तके अन्य स्टेशनरी तथा गणवेश आदि उपलब्ध रहेंगी। आशा है प्रस्तावित पुस्तक मेला अभिभावकों के लिये उपयोगी साबित होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button