कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को मजबूत करने वाला है बजट – खुराना
Seoni 13 March 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, बजट पूरी तरह जनविरोधी व कारपोरेट हितैषी है। प्रदेश सरकार की आर्थिक नीति ने प्रदेश की जनता को कर्ज की जंजीरो में जकड़ दिया है प्रति व्यक्ति 55 हजार रू. का कर्ज थोपा गया है, बेशर्म सरकार कर्ज लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है, बजट में किसानों, मजदूरो, महिलाओं और युवाओं की उम्मीदो को नजर अंदाज किया गया है। बजट कर्ज में डुबोने वाला दस्तावेज है इसमें विकास की कोई ठोस योजना नही है, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार को मजबूत बनाने वाला बजट है। यह बात बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कही
युवाओं के जख्मों पर नकम छिडका है
उन्होंने आगे कहा कि बजट में भाजपा सरकार द्वारा किसानों से गेहॅू 2700 रू. क्विंटल और धान 3100 रू. क्विंटल खरीदने के वादे पर चुप्पी साध ली गई है, अनेक लाड़ली बहना नये पंजीयन की राह देख रही है अभी लाड़ली बहना के नवीन पंजीयन प्रारंभ नही हुये। लाड़ली बहना केा 3000 रू. प्रति माह देने से सरकार मुकर गई, देश के शिक्षित बेरोजगारों को भर्ती के मुद्दो पर भर्ती का कोई प्रावधान नहीं है। रोजगार के लिए सिर्फ 1 प्रतिशत की व्यवस्था युवाओं के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा है। आर्थिक सर्वेक्षण में निजी क्षेत्र में रोजगार की कमी और महिलाओं के रोजगार में कमी का उल्लेख है बजट में 17 प्रतिशत राशि ढांचागत विकास के लिए है लेकिन यह स्पष्ट नही है कि यह विकास पूंजीपतियों के लिए पीपी मोड में उनकी तिचोरियॉ भरने के लिए है।
स्वास्थ्य के मामले में लूट को बढ़ावा
श्री खुराना ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण में स्कूल में छात्र-छात्राओं की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की गई है, लेकिन बजट में इस मुदृदे पर कोई ठोस कदम नही उठाये गये, सामाजिक क्षेत्र में भी आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक आबादी पर अनुपात में खर्च कम है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की वजह आम जनता को निजी हाथो में लुटने के लिए छोड दिया है।
सिवनी को मिली निराशा
श्री खुराना ने कहा कि हमेशा की तरह प्रदेश के बजट मेंं सिवनी को निराशा ही लगी है सिवनी में जब तक मेडिकल कालेज में अस्पताल का निर्माण नही हो जाता वहॉ लोगो का ईलाज प्रारंभ नही हो जाता तब तक सिवनी के लोगो को ईलाज के लिए नागपुर, जबलपुर जाकर आर्थिक रूप से लुटना होगा। जिले की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यो के लिए सरकार के पास देने को ज्यादा कुछ नही है। हमेशा से ही भाजपा सरकार ने सिवनी की जनता के साथ भेद-भाव किया है।





