WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

महाबोधि महाविहार बौद्धों को सौंपने निकाली रैली..

बिहार सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन…

Chhindwara 13 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-महाबोधि महाविहार बौद्धगया के अधिनियम बीटी एक्ट 1949 को निरस्त कर बौद्धों की विरासत महाबोधि महाविहार पूर्णता बौद्धों को सौंपा जाए इस विषय को लेकर भारतीय बौद्ध महासभा, समता सैनिक दल, बौद्ध सामाजिक संगठनों व अनुयायियों द्वारा पूज्य भंते सारिपुत्र जी की प्रमुख उपस्थिति में गुरुवार दोपहर 1 बजे एसडीएम सौंसर की ओर बिहार राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समता सैनिक दल सहायक जीओसी हीरामन सोमकुंवर, पीआरओ रमेश रंगारे, शाखा अधिकारी शेषराव बागडे की प्रमुख मौजूदगी में भारतीय बौद्ध महासभा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटिल द्वारा ज्ञापन के विषय को लेकर प्रशाशन को अवगत कराया गया। इसके पूर्व बौद्ध विहार से एकत्रित होकर बाजार चौक, बस स्टैंड होते हुए रैली महाबोधि महाविहार बौद्धों को सौंपने आवाज बुलंद कर तहसील कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर ग्रामीण अंचलों से बौद्ध अनुयाई, समता सैनिक दल के सैनिक, सैनिकाए, बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ज्ञात हो कि देश के बौद्ध भंते व बौद्ध बंधुओ एवं विश्व भर के बौद्ध राष्ट्रों के द्वारा महाबोधि महाविहार बौद्धों को सौंपने आंदोलन किया जा रहा है।समता सैनिक दल भारतीय बौद्ध महासभा व अनुयायियों में अरविंद कोचे, ओमप्रकाश ढोक, प्रशांत डोंगरे, रामदास बंसोड, भीमराव वाहने, अरविंद हनवते, श्रीराम पगारे, ज्योति बंसोड, ज्योति दुफारे, संगीता सहारे,नीलिमा पाटिल,आनंद सहारे,आकाश सहारे, सुरेश डोंगरे, धम्मपाल वाहने,अशोक डोंगरे,एस एम ठवरे, बाबूराव कोचे,चंदा सहारे,विलास गोडबोले, देवेंद्र पाटिल, कृष्णा पहाड़े,भीमराव शेंडे,भास्कर ठवरे, राजेंद्र गजभिए, भाऊराव वाहने, एड विनोद सोमकुंवर,एड आर के गजभिए सहित जोबनी, खापा, बानाबाकोडा, रामपेठ, खैरीतायगांव, मोहगांव, जाम, बेरडी, काजलवाणी, रामाकोना, पारडसिंगा, पीपला आदि ग्रामों के अनुयाई मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!