इ-पेपर – Dainik Yashonati

PWD प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी, तीन शहरों में एक साथ दबिश
अधिकारी के.के. सिंगर के ठिकानों पर EOW की छापेमारी, छिंदवाड़ा-बालाघाट में कार्रवाई

छिंदवाड़ा यशो :-  लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर EOW की टीमों ने छिंदवाड़ा, बालाघाट और भोपाल स्थित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सुबह करीब 5:45 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई से विभागीय और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था। टीमों ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर तलाशी शुरू की। जांच के दौरान अधिकारी की आय, संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

तीन शहरों में एक साथ पहुंची टीमें

EOW की कार्रवाई छिंदवाड़ा स्थित आवास के साथ ही बालाघाट और भोपाल में भी की जा रही है। एक साथ कई स्थानों पर दबिश दिए जाने से माना जा रहा है कि जांच का दायरा व्यापक है। टीमों द्वारा संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों के साथ बैंक खातों, निवेश, वाहनों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच का मुख्य बिंदु अधिकारी की ज्ञात आय और उनके नाम या उनसे जुड़े लोगों के नाम पर मौजूद संपत्तियों के बीच संभावित अंतर का पता लगाना है।

जमीन-मकान से लेकर बैंक खातों तक जांच

तलाशी के दौरान EOW की टीम जमीन, मकान, वाहन, बैंक खाते, निवेश और अन्य आर्थिक लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज संपत्ति और निवेश से संबंधित रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लिए जाने की जानकारी है।

हालांकि, तलाशी पूरी होने से पहले किसी संपत्ति को बेनामी अथवा अवैध घोषित करना उचित नहीं होगा। जांच एजेंसी द्वारा दस्तावेजों के परीक्षण और आय-संपत्ति के आकलन के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

बालाघाट में नकदी और स्कॉर्पियो मिलने की सूचना

कार्रवाई के दौरान बालाघाट स्थित आवास से करीब 2.5 लाख रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो वाहन और कुछ संदिग्ध खाली लिफाफे मिलने की सूचना सामने आई है। हालांकि, बरामदगी को लेकर EOW की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है। तलाशी और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को और क्या-क्या सामग्री मिली है।

PWD में प्रभारी कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी

के.के. सिंगारे PWD में प्रभारी कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके ठिकानों पर EOW की कार्रवाई से विभाग में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब जांच में अधिकारी की आय के ज्ञात स्रोतों और उनके नाम पर सामने आने वाली संपत्तियों का मिलान किया जाएगा।

तलाशी पूरी होने के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल तीनों शहरों में EOW की कार्रवाई जारी है। टीम द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। तलाशी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों, नकदी, संपत्ति और अन्य सामग्री के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच में EOW को क्या महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं।

नोट: यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच के रूप में सामने आई है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और EOW की आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर ही होगी।

यह भी पढ़ें :-

सिवनी नगर पालिका में कौन बचा रहा है दागी CMO को? EOW FIR के बाद भी कुर्सी बरकरार, सक्षम अधिकारी को प्रभार क्यों नहीं?

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और नियुक्ति को लेकर प्रभारी सीएमएचओ डॉ. नरेश गुन्नाडे पर गंभीर आरोप, जांच की मांग

किसानों को अब सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छिंदवाड़ा से सावनेर तक 6 लेन सड़क की मांग, सड़क परिवहन मंत्री को भेजा पत्र

https://eow.mp.gov.in/

पेंच टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में अवैध मत्स्याखेट का भंडाफोड़
पेंच टाइगर रिज़र्व अवैध मत्स्याखेट –  वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वाहन मालिक फरार

Seoni 13 June 2026

सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिज़र्व के प्रतिबंधित कोर क्षेत्र में अवैध मत्स्याखेट का मामला सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 128 किलोग्राम मृत मछलियाँ बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन मालिक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र गेम रेंज गुमतरा (कोर) के गश्ती दल को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित कोर क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर मत्स्याखेट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन अमले ने पुलिस दल के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई।

इसके बाद पुलपुलडोह से खमारपानी मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की जांच के दौरान उसमें रखे 2 जूट के बोरे, 2 नायलोन थैले और एक प्लास्टिक कैरेट से लगभग 128 किलो मृत मछलियाँ बरामद हुईं।

कार्रवाई के दौरान राजू पिता बुधमान विश्वकर्मा (35 वर्ष) निवासी मरजातपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं वाहन मालिक शरीफ खान पिता बशीर खान (55 वर्ष) निवासी खमारपानी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी अपराध दर्ज कर बोलेरो वाहन एवं बरामद सामग्री को जप्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा में प्रस्तुत किया गया।

कोर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेंच टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वन क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

https://dprcg.gov.in/post/1781283707/महासमुंद-16-जून-से-15-अगस्त-तक-मत्स्याखेट-पर-प्रतिबंध-उल्लंघन-पर-25-हजार-रुपये-तक-जुर्माना

सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, फिर शुरू की ब्लैकमेलिंग; 12 लाख के सोने के हार बरामद
लखनादौन ब्लैकमेलिंग मामला – नाबालिगों को वीडियो से ब्लैकमेल कर हड़पे 12 लाख के सोने के हार, आरोपी गिरफ्तार

Seoni 01 june 2026

सिवनी / लखनादौन यशो:- थाना लखनादौन पुलिस ने ब्लैकमेलिंग एवं चोरी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये कीमत के दो सोने के हार बरामद किए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को समनापुर निवासी मननारायण भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर की आलमारी से दो सोने के हार गायब हो गए हैं। जांच के दौरान बच्चों से पूछताछ में पता चला कि पड़ोस में शादी समारोह में आए एक युवक ने दो नाबालिग बच्चों को सिगरेट पिलाकर उनका वीडियो बना लिया था।

आरोपी वीडियो वायरल करने और परिवार को बताकर बदनाम करने की धमकी देकर बच्चों पर लगातार दबाव बना रहा था। आरोप है कि उसने एक बच्चे का पैर साइलेंसर से जला दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। भय के कारण बच्चों ने घर में रखी लोहे की पेटी का ताला खोलकर दो सोने के हार आरोपी को दे दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लखनादौन में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कृष्णा पटेल (19 वर्ष) निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने सोने के हार नरसिंहपुर में छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के दो सोने के हार बरामद कर लिए। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में नाबालिग बच्चों के वीडियो भी पाए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उपजेल लखनादौन भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना लखनादौन के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/seoni-car-seized-with-ganja-worth-rs-43-lakh-in-seoni-two-accused-from-bhopal-arrested-8441720

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2026/03/2MARCH26-1.pdf”]

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 57.6 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
सिवनी, 10 जून 2025

सिवनी यशो :- जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। सोमवार को पुलिस ने खैरीटेक कॉलोनी क्षेत्र से 57.6 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता के निर्देश एवं एएसपी  जी.डी. शर्मा तथा सीएसपी श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

दिनांक 09 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरीटेक कॉलोनी के पास एक व्यक्ति शराब से भरी पेटी लेकर खड़ा है। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसे टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ललित पिता शिवप्रसाद गजभिये (36 वर्ष), निवासी खैरीटेक, सिवनी बताया। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद मौके पर ही शराब जब्त कर ली गई।

पूर्व से दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपी ललित गजभिये पर पूर्व से ही आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण और एक मारपीट का मामला दर्ज है।

जप्त सामग्री

57.6 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब (अनुमानित कीमत: ₹24,000)

Vivo कंपनी का मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत: ₹10,000)

टीम का सराहनीय योगदान

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी किशोर वामनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक डी.आर. शरणागत, उप निरीक्षक राहुल काकोडिया, सउनि दिनेश रघुवंशी, आरक्षक विक्रम देशमुख, अमित रघुवंशी, सिद्धार्थ दुबे, सौरभ ठाकुर, रत्नेश कुशवाहा, महिला आरक्षक फरहीन खान एवं आरक्षक चालक इरफान का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कोतवाली की सख्त मुहिम जारी

थाना कोतवाली द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाहियाँ जारी हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।

पुलिस के हत्थे चढे गौवंश तस्कर 05 नग गौवंश एवं एक टाटा पिकअप जप्त
Seoni 17 March 2025

सिवनी यशो:- गौवंश परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस थाना कुरई के द्वारा कार्यवाही की जा रही है 17 मार्च 2025 के रात्री मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बावली में पीक अप में गौवश भरकर नागपुर कसाई मंडी ले जा रहे है सूचना पर थाना कुरई पुलिस टीम द्वारा ग्राम खण्डासा में वाहन चैकिगं लगाई की गई जो एक पीकअप आते दिखी जिसे रोकने पर नही रूका और वाहन भगाकर ले जाने लगा पीछा करने पर ग्राम खण्डासा नागपुर रोड पर वाहन खडा करने अंधेरा का फायदा उठाकर चालक भाग गया।

एक सफेद रंग टाटा कंपनी की इन्ट्रा पीकप वाहन क्रं. MH–40- CT-3854 की तीरपाल हटाकर देखने पर गौवंश 05 नग नाटा बैल रस्सियों से हाथ मुह बधे ठूंस ठूंस कर बंधे भरे मिले। उक्त मवेशी बैलों को एवं पिक अप वाहन को जप्त कर, मवेशियों को गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के विरूद्ध गौवंश की विभिन्न धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गौवंश तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट ललीत गठरे के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गयी । उक्त कार्य मे थाना प्रभारी निरीक्षक के. एस. तेकाम, प्र.आर. 160 तेजलाल परते, आरक्षक मनोज मिश्रा, आरक्षक बालचंद नगरधने, आरक्षक मुकेश भगत, सैनिक प्रकाश चंगेला का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

77 दिनों में न्याय: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड
Chhindwara 08 February 2025

छिंदवाड़ा यशो:- (जुन्नारदेव) थाना नवेगांव के विशेष प्रकरण क्रमांक 27/2024 एवं अपराध क्रमांक 124/2024 में माननीय अपर सत्र न्यायालय, जुन्नारदेव ने आरोपी राजेंद्र पिता सुखराम भारती (उम्र 20 वर्ष) को पॉक्सो एक्ट की धारा 5(रु)/6 के तहत आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवनकाल तक) एवं 5000 के अर्थदंड से दंडित किया है। इसके अलावा, भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2) एवं 96 के तहत उसे 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास और 5000- 5000 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। साथ ही, पीडि़ता कोरू. 2 लाख का प्रतिकर प्रदान करने का आदेश दिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-  यह मामला 14 जुलाई 2024 को थाना तामिया, जिला छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश में दर्ज हुआ था। पीडि़ता (जिसकी जन्मतिथि 31 जनवरी 2011 है) मात्र 13 वर्ष 5 माह की थी। 1 जुलाई 2024 को, जब उसका परिवार विवाह समारोह में गया हुआ था, वह लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद, पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जांच के दौरान, 29 सितंबर 2024 को पीडि़ता को दस्तयाब किया गया। उसने बताया कि आरोपी राजेंद्र भारती को वह पहले से जानती थी। घटना वाले दिन, विवाह समारोह से अकेले लौटते समय आरोपी मिला और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे सीहोर ले जाकर दो महीने तक टीन के टपरे में रखा और बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार शादी का झांसा देता रहा। इसके बाद, वह उसे इछावर ले गया, जहां मंदिर और गार्डन निर्माण का कार्य चल रहा था। वहीं पीडि़ता को पता चला कि उसके पिता ने थाना तामिया में शिकायत दर्ज करवाई है। बाद में, पुलिस ने उसे बरामद किया।

तेज सुनवाई और न्याय-  मामले की सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्य और तर्क प्रस्तुत किए। विशेष लोक अभियोजक एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती गंगावती डहेरिया ने मामले में प्रभावी पैरवी की। न्यायालय ने अभियोजन के तर्कों को स्वीकार करते हुए आरोपी को कड़ी सजा सुनाई और पीडि़ता को रू. 2 लाख मुआवजा देने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेशित किया।

शातिर मोटरसाईकल चोर गिरोह के चार व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा
सजायाप्ता रंजीत वर्मा पैरोल पर छूटकर करता था चोरी, नाबालिग बालक भी चोरी में संलिप्त

Seoni 17 January 2025

सिवनी यशो:- विगत काफी दिनो से थाना कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए संदेहियो पर निगाह रखी जा रही थी इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एवं उनकी टीम को सतत अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था जो उक्त वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए वाहन चोरी के दो गिरोहो का पर्दाफाश कर कुल 22 दो पहिया वाहन कीमत करीबन 18 लाख के वाहन जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि सिवनी के थोक सब्जी मंडी शुक्रवारी नेहरू रोड, रेल्वे स्टेशन एवं अन्य अलग अलग स्थानो से वाहन की चोरिया हुई थी इसी तारतम्य में गठित टीम के द्वारा दिनाक 15/01/25 को चौकी हिवरखेडी के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदनगांव से आरोपी रंजीत वर्मा को अपराध कमांक 569/24 धारा 303 (2) बीएनएस अंतर्गत चोरी गये वाहन एमपी 28 एमटी 6278 को चलाते मिलने पर रोककर पूछताछ करने पर जो पूर्व से धारा 376 ताहि का दोषसिद्ध आरोपी रंजीत वर्मा निवासी सिरेगांव जिला छिंदवाडा के द्वारा सजा के दौरान पैरोल पर छूटकर आकर उक्त दोनो मोटरसाईकिलो को अपने सह आरोपी दीपक वर्मा के साथ चोरी करना पाया गया । उक्त दोनो आरापियो से विस्तृत पूछताछ करने पर उनके द्वारा आरोपी रंजीत के पूर्व की पैरोल अवधि के दौरान भी जिला सिवनी छिंदवाडा व पांडूर्ना से थाना कोतवाली के उक्त दोनो मोटरसाईकलो के साथ कुल 08 मोटरसाईकलो को चोरी करना स्वीकार किया गया है शेष 06 मोटरसाईकलो को धारा 35 (1-5) बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएस के अंतर्गत जप्त कर आरोपियो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इसी तरह पूर्व मे थाना कोतवाली अंतर्गत मोटरसाईकल चोरियो का खुलासा किया गया था जिसमें दो नाबालिग विधि उल्लघन कारी बालको द्वारा मोटरसाईकल चोरी की घटनाएँ कारित की गई थी। जिनके विरूद्ध प्रकरण विचाराधीन है जिसमे एक नाबालिग विधि उल्लघन कारी बालक के द्वारा पुन: एक अन्य नाबालिग विधि उल्लघंन कारी बालक के साथ थाना कोतवाली अंतर्गत दिनांक 02/01/25 को रेल्वे स्टेशन के सामने से चोरी हुई स्कूटी क्रमांक एमपी 28 एसडी 9942 अपने आधिपत्य मे रखे पाये जाने से उक्त दोनो नाबालिगो से पुन: पूछताछ करने पर इनके द्वारा नैनपुर, छिंदवाडा, नरसिंहपुर एवं नागपुर से कुल 14 वाहन चोरी करना स्वीकार किये है एक नाबालिग विधि उल्लघंन कारी बालक के मकान की छेडी से 04 वाहन एवं दूसरे के घर के पीछे रेल्वे पटरी के पास से 10 वाहन जप्त किये गये है। दोनो बालको द्वारा बताया गया कि चोरी के वाहनो को बेचने का प्रयास किये पंरतु उनको कोई खरीद नही रहा था ।

नाम आरोपी – रजील पिता तुलसीराम वर्मा उम्र 28 साल निवासी सेरेगांव चौकी हिवरखेडी थाना चौरई

दीपक वर्मा पिता काशीराम वर्मा उम्र 24 साल निवासी सेरेगांव हीवराखेडी थाना चौरई , 03 विधि उल्लघन कारी बालक, विधि उल्लघन कारी बालक ।

यह है कि आरोपी रंजीत वर्मा निवासी सिरेगांव चौकी हिवरखेडी का चौरई थाने के धारा 376 ताहि के प्रकरण में सजायाप्ता था जो नरसिंरपुर जेल में निरूद्ध था उक्त आरोपी पैरोल पर छूटने पर अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करता था । कुल बाजाप्ता मशरूका 22 मोटरसाईकल कीमती करीबन 18 लाख रूपये है ।

गोल्ड लोन कंपनी के गोल्ड इंस्पेक्टर ने 21 लाख से अधिक का माल किया पार
एच.डी.बी. फाईनेंसियल सर्विसेज गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाडा में हुई 2163000 रूपये की चोरी का खुलाशा कर्मचारी ही निकला आरोपी पुलिस ने किया माल सहित गिरफ्तार

Seoni 25 December 2024

सिवनी यशो:- गोल्ड लोन कंपनी के आडिटर ने आडिट करने के दौरान इक्कीस लाख से अधिक का सोना पार कर दिया पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर चोरी करने वाले आरोपी आडिटर को माल सहित गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 24/12/2024 को प्रार्थी एच बी डी फाईनेसिंयल सर्विसेज गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाडा के ब्रान्च मैनेजर विशाल पिता रमेश भारद्वाज उम्र 43 साल निवासी छितिया बाई का बाडा छिन्दवाडा के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का दिया की दिनांक 20/12/2024 को जबलपुर से आये गोल्ड इन्सपेक्टर अजीत सिंग के द्वारा गोल्ड लोन आडिट करते समय दो गोल्ड पैकेटो में कुल लगभग 309.43 ग्राम सोना कीमत 2163000 रूपये का कम होना बताया जिसकी सूचना ब्रान्च मैनेजर के द्वारा कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारीयो को दी गई जो कम्पनी के द्ववारा बाहार से अधिकारीयो को भेजकर जांच कराई गई जो दिनांक 05/12/2024 से दिनांक20/12/2024 के 04.00 बजे के मध्य लोन खाता क्रमांक 43907599,54061952 के पैकेटो से लगभग 309.43 ग्राम सोना कीमत लगभग 2163000 रूपये के चोरी हो गये है सूचना पर थाना कोतवाली में अप0क्र0- 857/24 धारा- 305(1)बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में गोल्ड लोन ब्रान्च मे हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय (Superintendent of Police Ajay Pandey) के द्वारा स्पेशल टीम गठित कर विवेचना करने के निर्देश दिये गये जो अति. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं थाना अजाक डी.एस.पी. राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा गोल्ड लोन ब्रान्च में जाकर सभी कर्मचारीयो से बारीकी से पूछताछ की गई एवं ब्रान्च में लगे सी सी टी वी कैमरा को बारीकी से देखा गया जो पाया कि दिनांक 19/12/2024 को ब्रान्च में आडिटर अजीत सिंग के द्वारा आडिट किया गया,आडिट की फुटेज देखने पर अजीत सिंग की एक्टीविटी संदेहास्पद पाई गई । संदेही अजीत सिंह पिता गनपत सिंग कौशिक उम्र 38 साल निवासी वार्ड न 03 ग्राम पोस्ट उपनी सीधी जिला सीधी का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर प्रारंभ में गुमराह करते हुए कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया ।

जिससे बारीकी से एवं कडाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया । बताया कि वह एच डी बी फाईनेसिंयल सर्विसेज गोल्ड लोन में गोल्ड इन्सपेक्टर को 18 जिलो में जाकर गोल्ड लोन आडिट करता है । दिनांक 19/12/2024 को गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाडा में आडिट के दौरान उसने दो गोल्ड लोन पैकेट को नीचे से काटकर 05 नग सोने के कंगन,01 सोने की चैन ,02 नग सोने के नेकलेश,08 नग सोने के टाप्स ,03 नग सोने की चैन लाकेट सहित को निकालकर शेष आभूषण को पुन: पैकेट में रखकर टेप चिपका दिया चोरी किये आभूषणो को होटल के स्टोर रूम में बोरी के नीचे पालीथीन में छिपाकर रख दिया और दिनांक 20/12/2024 को ब्रान्च में आडिट के दौरान वह दोनो गोल्ड पैकेट बिना आडिट किये गोल्ड लोन पैकेटो में मिला दिया । आरोपी के बताये अनुसार गुरूकृपा होटल नरसिंगपुर रोड छिन्दवाडा के स्टोर रूम में बोरी के नीचे कुल 309.43 ग्राम के सोने के आभूषण किमती 2163000 रूपये के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी – 01 अजीत सिंग पिता गनपत सिंग कौशिक उम्र 38 साल निवासी वार्ड न 03 ग्राम पोस्ट उपनी सीधी जिला सीधी

प्रकरण में अभी तक जप्त सामाग्री – (1) 05 नग सोने के कंगन, (2) 01 सोने की चैन, (3) 08 सोने की टाप्स, (4) 02 सोने के हार

(5) 03 सोने की चैन जिसमे लाकेट लगे है

( कुल वजनी 309.43 ग्राम ,कीमती 2163000/- रूपये )

महत्वपूर्ण भूमिका –आरोपी को पकडने में निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी , सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, प्रधान आर 98 रविन्द्र ठाकुर ,आर. 219 विकास बैस, सायबर सैल से आरक्षक आदित्य रघुवंशी आरक्षक नितिन सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

दैनिक यशोन्नति सिवनी बुधवार 29 मई 2024
[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2024/05/29.may_.2024.yashonnati.pdf” title=”29.may.2024.yashonnati”]