WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

टेंट सामान से भरी ट्रॉली पलटी, 4 घायल

NH-44 पर हादसा, शादी में जा रहे थे सभी

छपारा सड़क हादसा – ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Seoni 24 April 2026 छपारा यशो:- एनएच-44 फोरलेन पर ग्राम रणधीर नगर के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टेंट हाउस का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार 6 लोगों में से 4 लोग घायल हो गए।

शादी समारोह के लिए जा रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 4:30 बजे गोपालगंज (कुरई क्षेत्र) से टेंट का सामान भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम कड़वी (भीमगढ़ रोड) जा रही थी, जहां 26 अप्रैल को आयोजित शादी समारोह के लिए तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान रणधीर नगर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़े :-  दो बाईकों की आपसी भिड़ंत में चार घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती, देवतामऊ मार्ग पर हुआ सड़क हादसा

चार लोगों को आई चोटें

हादसे में शुभम उईके, राजेश मर्सकोले, संजय मर्सकोले, चालक गोविंद पटेल एवं गोलू सहित अन्य सवारों को मुंह, सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। इनमें से चार घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से की जबलपुर संभाग की बैठक

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रूप से वाहन अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। https://x.com/HindiKhabar/status/2047612865310503055

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!