Sat, 21 Nov 2026 | 02:15:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग! तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग!

जनविश्वास अभियान : विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 20, 2026 09:15 pm / Post views : 9

विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
शेयर करें:

15वें जनविश्वास अभियान के तहत पौनार पहुंचे कलेक्टर-एसपी, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश

Chhindwara, 20 November 2026

छिन्दवाड़ा यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने और शासकीय सेवाओं को अधिक सुगम एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 15वें जनसंवाद एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

इस क्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय जिला अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत पौनार पहुंचे। यहां अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह की उपस्थिति में ग्राम पंचायत परिसर में खंड स्तरीय जनसंवाद एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं के निराकरण पर जोर

शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

शासकीय संस्थाओं और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

जनसंवाद शिविर से पहले कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पौनार में विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए शासकीय सेवाओं को आमजन के लिए अधिक प्रभावी और सुगम बनाने के निर्देश दिए।

जनविश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और अधिकारियों को सीधे जनता के बीच पहुंचाकर जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें