Sat, 21 Nov 2026 | 02:15:02 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग! तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई सांसद खेल महोत्सव: आनंद क्लब, धुरंधर क्लब, जीजा-11 और मान्य रोहना ने दर्ज की जीत बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, 9 नल कनेक्शन काटे! शिक्षा विभाग में एक अफसर, दो मलाईदार कुर्सियां! शिक्षक परेशान, व्यवस्था बेपटरी IVF इलाज आयुष्मान में जोड़ें, महिलाओं को तानों और पारिवारिक कलह से बचाएं विधायक कमलेश शाह की मौजूदगी में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई कुरई में फर्जी ST प्रमाण-पत्र का आरोप, SDM समेत तीन के खिलाफ FIR की मांग!

पांढुर्णा प्रशासन : सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब?

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 20, 2026 10:12 pm / Post views : 10

सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब?
शेयर करें:

निर्वाचित जनप्रतिनिधि की उपेक्षा जनता के जनादेश का अपमान, प्रशासन सत्ता की कठपुतली नहीं बने : नकुलनाथ

Chhindwara, 20 November 2026

छिन्दवाड़ा यशो:- पांढुर्णा जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को राजनीति से प्रेरित होकर अथवा किसी के इशारे पर नहीं, बल्कि पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की नैतिक और शासकीय जिम्मेदारी है कि वह जनता और जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति निष्पक्ष रहे।

नकुलनाथ ने पांढुर्णा के कांग्रेस विधायक नीलेश उइके का नाम शासकीय आमंत्रण पत्रों और मुख्य अतिथियों की सूची में शामिल नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे निर्वाचित आदिवासी जनप्रतिनिधि की खुली उपेक्षा बताते हुए कहा कि आखिर विधायक का नाम किसके कहने पर हटाया गया? क्या जिला प्रशासन सत्ता की कठपुतली बनकर किसी सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसा कर रहा है? प्रशासन को इस पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पांढुर्णा जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली एकपक्षीय नजर आ रही है। इससे पहले भी अनेक शासकीय आयोजनों में राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किए जाने के मामले सामने आए हैं। सरकारी कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल विशेष के नहीं होते, बल्कि वे शासन और जनता से जुड़े आयोजन होते हैं। ऐसे आयोजनों में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

पूर्व सांसद ने कहा कि विधायक किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मात्र नहीं होते, बल्कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के मतों से निर्वाचित होकर आते हैं और पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में शासकीय आमंत्रण पत्रों से उनका नाम हटाना केवल एक जनप्रतिनिधि की उपेक्षा नहीं, बल्कि उस क्षेत्र की जनता के जनादेश और सम्मान की भी अनदेखी है।

नकुलनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि सत्ता के इशारों पर काम करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि सरकार स्थायी नहीं होती। समय के साथ सत्ता बदलती रहती है, लेकिन प्रशासनिक निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादा हमेशा कायम रहनी चाहिए। जिला प्रशासन को किसी राजनीतिक दबाव में आए बिना निष्पक्षता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें