सिवनी
जलापूर्ति सम्बन्धी समस्या एवं मांग के लिए नागरिक कंट्रोल रूम में कर सकते है संपर्क
Seoni 17 April 2025
सिवनी यशो:- नगरीय क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा टेंकर एवं अन्य माध्यम से व्यवस्था बनाई जा रही है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं। आम नागरिक गण कंट्रोल रूम के नम्बर 076922 25866 में संपर्क कर पानी से सम्बंधित शिकायत और मांग कर सकते है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित राहत पहुंचाई जायेगी।





