मध्यप्रदेशसिवनी

चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह के गरिमामय एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे विभिन्न दायित्व

   सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली गई तथा अधिकारियों को कार्यक्रम संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दायित्व सौंपे गए। बैठक में मुख्?य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर श्री सी एल चिनाप, अपर कलेक्?टर सुश्री सुनीता खण्?डायत, एसडीएम सुश्री मेघा शर्मा सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।

चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह के गरिमामय एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे विभिन्न दायित्व - Seoni News

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्वों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के गरिमामय एवं व्यवस्थित आयोजनों के लिए सौंपे गए दायित्वों का समय सीमा निर्वाहन किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button