मध्यप्रदेशसिवनी

मशरूम एवं मधुमक्खी की खेती से मालामाल हो रहे किसान, कलेक्टर ने की प्रशंसा 

कलेक्टर ने मशरूम की खेती का लिया जायजा, कृषक को प्रोत्साहित किया एवं अन्य कृषकों को भी मशरूम खेती के लिए प्रेरित करने समझाइश दी

  Seoni 22 January 2025
सिवनी यशो:- 22 जनवरी बुधवार को विकासखंड के ग्राम बड़पानी में पहुंचकर जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने सुबह लगभग 11 बजे कृषक के द्वारा मशरूम की उन्नत खेती का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया लगभग आधा घंटे से अधिक समय तक रुकीं सिवनी कलेक्टर सुश्री जैन ने चमारी खुर्द ग्राम से आधा किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बड़पानी में मशरूम की खेती (Mushroom Cultivation) के विषय में कृषक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की । जिला कलेक्टर ने मशरूम उत्पादक किसान से कहा कि वह अपने ग्राम सहित और कृषकों को भी साथ में मशरूम की खेती से जुडऩे एवं क्षेत्र के कृषक मशरूम की खेती से किस प्रकार लाभान्वित  हो सकता है जानकारी ज्यादा से ज्यादा कृषकों को प्रेरित करते हुए व्यापक स्तर तक कैसे मुनाफा कमाया जा सकता है कृषक (Farmer) से विस्तृत चर्चा कर कृषक को प्रोत्साहित किया। 
मशरूम एवं मधुमक्खी की खेती से मालामाल हो रहे किसान, कलेक्टर ने की प्रशंसा  - Seoni News
कलेक्टर ने मधुमक्खी पालन का भी खेत में पहुंचकर  पारंपरिक खेती से हटकर मशरूम खेती एवं मधुमक्खी पालन कर रहे बडपानी निवासी रामदयाल सिंह ठाकुर के घर कलेक्टर ने पहुँचकर कृषक से चर्चा की और पारंपरिक खेती को छोडकर नये तरीके की लाभदायक खेती करने की प्रशंसा की । 
 ज्ञात हो कि वर्तमान में इंदौर में रहकर एम एस सी की पढ़ाई कर रहे ग्राम बडपानी निवासी कृषक रामदयाल सिंह ठाकुर के छोटे पुत्र शिवांश ठाकुर ने अपने बड़े भाई विवेक एवं मां के साथ घर के ही दो कमरों में मशरूम खेती की शुरुआत की जहां इस खेती में पर्याप्त शुष्कता एवं तापमान रखते हुए मशरूम की खेती करने का निर्णय लिया और अब उत्पादन भी लेना शुरू कर दिया है । कृषक रामदयाल ठाकुर ने बताया कि शिवांश की गैरमौजूदगी में वह उनकी पत्नी एवं बड़ा बेटा विवेक लगाई गई मशरूम खेती को संभाल रहे हैं जिसे बड़े पैमाने पर करने की योजना है। 
मशरूम एवं मधुमक्खी की खेती से मालामाल हो रहे किसान, कलेक्टर ने की प्रशंसा  - Seoni News
ग्राम बड़वानी से कलेक्टर ग्राम बखसी में आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हो गईं। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के काफिले के साथ एसडीएम लखनादौन रवि कुमार सिहाग, कृषि उपसंचालक मॉरीश नाथ , छपारा तहसीलदार नितिन चौधरी , जनपद सीईओ राकेश दुबे, आर ई एस एसडीओ सौरभ भलावी सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने ग्राम नादिया कलां सहित अन्य स्थानों के शासकीय विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण कर निर्देशित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button