WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

प्राचीन सूर्य मंदिर प्रांगण में 3 नवंबर को मड़ई मेले का आयोजन

मड़ई मेले में दुकानदारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा: संतोष अग्रवाल

Seoni 30 October 2025

सिवनी यशो:- नगर के प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माता महाकाली मशानी दरबार मड़ई (मेला) का आयोजन सोमवार, 3 नवंबर को किया जा रहा है। यह आयोजन श्री प्राचीन सूर्य मंदिर दुर्गा उत्सव समिति एवं श्री प्राचीन सूर्य मंदिर महिला समिति, सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

सिवनी के प्राचीन सूर्य मंदिर प्रांगण में 3 नवंबर को माता महाकाली मशानी दरबार मड़ई मेले का आयोजन होगा
प्राचीन सूर्य मंदिर प्रांगण में 3 नवंबर को मड़ई मेले का आयोजन

दुकानदारों का शुल्क माफ

आयोजन समिति के सदस्य संतोष अग्रवाल (मुख्य संरक्षक, श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट एवं प्राचीन सूर्य मंदिर) ने बताया कि इस वर्ष भी मेले में आने वाले सभी व्यापारियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। समिति ने सभी नागरिकों और व्यापारीगणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक मेले को सफल बनाने का आग्रह किया है।

माता महाकाली मशानी सवारी का नगर भ्रमण

कार्यक्रम के अंतर्गत माता महाकाली मशानी माता जी की सवारी का नगर भ्रमण सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा। यह यात्रा डी.ओ. ऑफिस के पीछे, कन्या छात्रावास के सामने, सी.वी. रमन वार्ड, सिवनी (माता महाकाली मशानी माई मंदिर) से प्रारंभ होकर बड़ा मिशन स्कूल के पीछे से बरघाट रोड, बिजली ऑफिस के सामने से प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड तक पहुंचेगी।

इनामी मड़ई प्रतियोगिता

मेला स्थल पर आयोजित इनामी मड़ई प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं जिसमें बताया गया है कि प्रथम पुरस्कार – 1201/- , द्वितीय पुरस्कार -1001/- एवं तृतीय पुरस्कार – 901/- दिया जायेगा ।

प्रसादी एवं भंडारे की व्यवस्था

धार्मिक आयोजन के उपरांत शाम को जनसामान्य के लिए भंडारे प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी। आमजनों से समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आग्रह किया है ।

समिति सदस्य

मेला आयोजन में प्रमुख रूप से नारायण प्रसाद नंदा,

सुभाष यादव,पिंटू नंदा, बंती नंदा, 

दीपक साहू,

विष्णु बरमैया,

सूरज यादव,

शंकर उइके,

मनोज यादव,

लालू बरमैया,आशु बरमैया सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे

https://dindori.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20241111N163&fontname=Mangal&LocID=41&pubdate=11/11/2024

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!