छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
कलेक्टर द्वारा 05 मृत कर्मी के आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदाय
Chhindwara 15 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टर कार्यालय में शासकीय सेवा के दौरान मृत 05 कर्मियों के आश्रित सदस्यों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश प्रदाय किए गए। यह अनुकम्पा नियुक्ति श्री अविनाश बनके पिता स्व.श्री झाडूलाल बनके निवासी मुकाम अंबाझिरी पोस्ट मोहखेड़ जिला छिंदवाड़ा को सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पद पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा, करण कुनाल रावतेल पिता स्व. रतनलाल रावतेल पटेल कॉलोनी वार्ड नंबर-32 जिला छिंदवाड़ा को सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पद पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जुन्नारदेव कार्यालय और कु.अंशुल मस्तकार पिता स्व. विनोद मस्तकार निवासी एसएएफ कॉलोनी वार्ड नंबर-36 चंदनगांव जिला छिंदवाड़ा को सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पद पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया कार्यालय एवं विजयेन्द्र सिंग आहके पिता स्व.श्री विपतलाल आहके वार्ड क्रमांक-2 ईडीसी केंप परासिया को प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर शासकीय महाविद्यालय हर्रई तथा श्रीमती जया मर्सकोले पति स्व. अमरलाल मर्सकोले मुकाम पनारा डुंगरिया तहसील जुन्नारदेव को भृत्य के पद पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय जुन्नारदेव में प्रदाय की गई है।



