छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों की समीक्षा

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने गुरूवार 01 जून को सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारो तथा नायब तहसीलदारों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालयवार अविवादित नामान्तरण, बटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित एसडीएम एवं तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को दिये।
कलेक्टर श्री सिंघल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अविवादित नामान्तरण का कोई भी प्रकरण बिना वजह लम्बित न रहें। इसी तरह विवादित नामांतरण प्रकरणों को भी सम्बंधित पक्षकारों के पक्ष को सुनकर पूर्ण संतुष्टि से निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को नामांतरण प्रकरणों को भी तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि भू-खण्ड या भवन की रजिस्ट्री के उपरांत संपदा पोर्टल के डाटाबेस अनुरूप स्वत: नामातंरण किए जाएं। उन्होंने सीमांकन के लंबित प्रकरणों, राजस्व वसूली की भी न्यायालयवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंघल ने मुख्यमंत्री धरणाधिकार एवं मुख्यमंत्री आवसीय भू-अधिकार योजना की प्रगति की भी अनुविभागवार समीक्षा की। स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामवार नक्शे की स्थिति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ई-केवायसी की स्थिति, राजस्व रिकार्ड दुरूस्तिकरण सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रमानुसार अभियान चलाकर नवीन मतदाताओं को जोडऩे तथा मतदाता सूची में सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जारी कार्यक्रमानुसार बीएलओ घर-घर सर्वे कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए बीएलओ का व्यवहारिक प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!