छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सड़को की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर को पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने सौंपा पत्र

सिवनी 02 जून 2023
सिवनी यशो:- राधिका इंजीनियरिंग कं. द्वारा घटिया स्तर का काम किया जाता है जिसको लेकर पूर्व में सिवनी नगरपालिका परिषद को जनता के आरोपो का सामना करना पड़ा है और राधिका इंजीनियरिंग के काम को घटिया स्तर का माना गया है । इस कंपनी का काम गुणवत्ताहीन होने के आरोप लगते रहे है माँडल रोड का निर्माण भी काफी चर्चाओं में रहा है और आम जनता ने इसे बहुत भला बुरा कहा तत्कालीन कलेक्टर भरत यादव को इसकी निगरानी के लिये अनेक विभागों के इजीनियरों की टीम लगानी पड़ी थी उसके बाद भी काम में अपेक्षा के अनुरूप गुणवत्ता नहीं रही है ।

सड़को की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर को पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने सौंपा पत्र - Seoni News

इन्हीं सारी आशंकाओं को लेकर सिवनी नगर पालिका परिषद में भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया एवं पार्षद द्वय राजेश राजू यादव एवं रविशंकर भांगरे ने हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल को पत्र सौंपते हुये मांग की है कि सड़को की गुणवत्ता को निर्धारित तकनिकि मापदंड के अनुरूप रखने के लिये नगर पालिका के इंजीनियरों के स्थान पर प्रधानमंत्री सड़क के जनरल मैनेजर या असिस्टेंड जनरल मैनेजर को इसकी निगरानी के लिये नियुक्त किया जाये ।
नपा के भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को दिये पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान में सिवनी नगरीय क्षेत्र में जिन सड़को का निर्माण हो रहा है उनकी मोटाई निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं है डामर का प्रतिशत भी कम मिलाया जा रहा है । पार्षदों ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि ठेेकेदार की साइड पर ही डम्फर भरने के पूर्व जानकार तकनिकि अधिकारी के माध्यम से जाँच कर डम्फर रवाना किया जाये और उसे रोड पर बिछाया जाये । ठेकेदार और नपा के इंजीनियरों के भरोसे काम होने से गुणवत्ताहीन काम होने की अधिक संभवना है और यह सड़क चार माह में ही उखड़ जायेगी इससे नपा की राशि का अव्यय होगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button