WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

वर्षा पूर्व नगर पालिका ने नालों की सफाई का चलाया अभियान 

Seoni 15 May 2025
सिवनी यशो:- सिवनी पालिका के सफाई विभाग अमले द्वारा कस्तूरबा वार्ड सिवनी में मार्डन स्कूल के सामने नालों की सफाई कराई गई। विदित होवे की आगामी दिनों में वर्षा ऋतु प्रारंभ होना है जिससे नगरीय क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्मित न जिसे दृष्टिगत रखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विशाल सिंह मस्कोले के निर्देशन में वर्षा ऋतु के पूर्व निकाय के 24 वार्डो में बड़े एवं छोटे नाले/नालियों की साफ/सफाई किये जाने हेतु 12-12 वार्डों के 02 जोन बनाकर सफाई संरक्षकों की टीम गठित की गई है। 
गठित टीम द्वारा प्रतिदिन वार्ड अनुसार वृहद स्तर पर नाले/नालियों की सफाई की जा रही है। गठित टीम प्रतिदिन वार्ड प्रभारी/स्वच्छता पर्यवेक्षक की निगरानी में वार्डो में सफाई अभियान चलायेंगे। वहीं आज दिनांक 14 मई 2025 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी विशाल सिंह मस्कोले, उपयंत्री बिन्देश्वरी पन्द्रे, राज पवमे द्वारा वार्ड में पहुंचकर सफाई अभियान का जायजा लिया गया एवं सही तरीके से नालों की साफ/सफाई किये जाने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!