WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

अमानक खाद्य पदार्थो के विके्रताओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करें – कलेक्टर

समय सीमा बैठक संपन्न (deadline meeting completed)
सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Collector Kshitij Singhal) की अध्यक्षता (chairmanship) में सोमवार 20 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (time limit) बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही तथा विकासखण्डस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से उक्त बैठक से जुड़े थे।

समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने सीएम हेल्प लाइन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरणों तथा जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंघल ने प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को न्यायालय में लंबित प्रकरणों में समय-सीमा में जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंघल ने रबी फसल को ध्यान में रखते हुए डी ए पी तथा एन पी के (DAP and NPK) सहित अन्य उर्वरकों की उपलब्धता तथा आगामी आवंटन की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों को दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (Department of Food and Drug Administration) के अधिकारियों को सतत रूप से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए अमानक खाद्य पदार्थ का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नगरपालिका अधिकारियों को भी आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ-साथ सभी सीईओ जनपदों को भी जल संवर्धन के निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!