छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

शैक्षणिक गुणवत्ता, नामांकन और अपार आईडी निर्माण की प्रगति पर दें विशेष ध्यान: कलेक्टर

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, कम नामांकन वाले स्कूलों की विशेष निगरानी के साथ पाठ्यपुस्तक वितरण में तेजी लाने पर जोर

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश, नामांकन पर जोर

Chhindwara 10. September 2026
छिन्दवाड़ा  जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को शासन की शैक्षणिक सुविधाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र एवं जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के नामांकन, पाठ्यपुस्तक वितरण, अपार आईडी निर्माण, सीएम हेल्पलाइन तथा नीट परीक्षा परिणाम सहित विभिन्न बिंदुओं की विकासखंडवार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कम नामांकन वाले विद्यालयों पर विशेष नजर

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कक्षा पहली से आठवीं तक विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कम नामांकन वाले विद्यालयों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों की विशेष निगरानी की जाए तथा नामांकन बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि केवल नामांकन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों के नामांकन एवं उपस्थिति की नियमित समीक्षा करें और जिन विद्यालयों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, वहां सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

परासिया और जुन्नारदेव बीआरसी की प्रगति पर नाराजगी

समीक्षा के दौरान परासिया बीआरसी एवं जुन्नारदेव बीआरसी की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।

कलेक्टर ने संबंधित बीआरसी के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शासन की शैक्षणिक योजनाओं और निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कम प्रगति वाले क्षेत्रों में जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

हर विद्यार्थी को समय पर मिले पूरी पाठ्यपुस्तक

बैठक में जिले में विद्यार्थियों को वितरित की जा रही पाठ्यपुस्तकों की विकासखंडवार स्थिति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि पाठ्यपुस्तक वितरण कार्य की स्वयं नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी आवश्यकता के अनुसार सभी आवश्यक पाठ्यपुस्तकें समय पर प्राप्त हों।

उन्होंने पाठ्यपुस्तक वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा शेष विद्यार्थियों तक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अपार आईडी निर्माण और शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी जोर

कलेक्टर ने विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने तथा विद्यालय स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों की गुणवत्ता को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों के नामांकन, उपस्थिति और सीखने के स्तर में सुधार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

सीएम हेल्पलाइन और नीट परिणाम की भी समीक्षा

समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों तथा उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिले के विद्यार्थियों के नीट परीक्षा परिणाम की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नियमित निगरानी रखते हुए जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ नामांकन, उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक वितरण और डिजिटल पहचान से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना रहा।

यह भी पढ़े :-

केवलारी विधायक रजनीश सिंह ने बर्रा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया पोला पर्व

चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप, देहात थाना पुलिस पर गंभीर सवाल

जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल बोले—कार्यकर्ताओं के त्याग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से आज संगठन इस मुकाम पर

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का न्योता

https://dprcg.gov.in/post/1780760759/%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%AC%E0%A4%BE-

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button