खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

क्रिकेट प्रतियोगिता आदिवासी प्रीमियर लीग प्रारंभ

जुन्नारदेव और हर्रई ने जीत से किया प्रतियोगिता का आगाज

Chhindwara 31 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके द्वारा आदिवासी प्रीमियर लीग ( क्रिकेट प्रतियोगिता) का आयोजन स्थानीय इनर ग्राउंड में आज किया जा रहा है।
लीग के आयोजक महापौर विक्रम अहके ने बताया कि शनिवार को अतिथियों की उपस्थिति में रंगा रंग आदिवासी पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन समारोह प्रारंभ हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में तहसील, उपतहसील एवं अन्य सहित कुल 16 टीम भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन कर रही है।

उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अगनशाह उइके, हेमकरण तिरगाम, विनोद कुरराम, सत्येंद्र मरकाम, रघुवर उईके, संतोष पटेल, राजू नरोटे, जागेंद्र अलडक, मनोज सक्सेना, मनोज कुशवाह, बलराम साहू, राघवेंद्र शाह, रमाकांत पटेल एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। जबकि प्रतियोगिता में विशेष सहयोगी के रूप में अजीत इक्का, आर.एस. उइके, एम.एल. उइके, जगदीश इडपाची, सी.व्ही. उड़के माधुरी भलावी, एस.व्ही. इनवाती, आर.एस. बाथम, के. एस. कुसरे, लालचंद मरावी, संतकुमार सिरसाम, सुरेश कुमार परतेती विनोद परस्ते, अनिल कुमरे, रूपेश उइके, हेमकरण त्रिकाम, डॉ. धर्मेन्द्र मरावी, डॉ. भानु ठाकुर शामिल रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!