खेलछिंदवाड़ा

आज से प्रारंभ होगी क्रिकेट प्रतियोगिता आदिवासी प्रीमियर लीग

Chhindwara 30 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके द्वारा आदिवासी प्रीमियर लीग ( क्रिकेट प्रतियोगिता) का आयोजन स्थानीय इनर ग्राउंड में आज किया जा रहा है।
लीग के आयोजक महापौर विक्रम अहके ने बताया कि आज सुबह 09 बजे से आयोजित होने वाली इस लीग में आदिवासी वर्ग के युवाओं को क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें विजेता टीम को 31,000 रुपए जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार मेन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर एवं सभी मैच में मेन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरित किए जाएगा।

इस प्रतियोगिता के आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू, संरक्षक पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव एवं अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अजय पांडे होंगे। इस प्रतियोगिता में तहसील, उपतहसील एवं अन्य सहित कुल 16 टीम भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता में विशेष सहयोगी के रूप में सत्येन्द्र सिंह मरकाम, अजीत इक्का, आर.एस. उइके, एम.एल. उइके, जगदीश इडपाची, सी.व्ही. उड़के माधुरी भलावी, एस.व्ही. इनवाती, आर.एस. बाथम, के. एस. कुसरे, लालचंद मरावी, संतकुमार सिरसाम, सुरेश कुमार परतेती विनोद परस्ते, अनिल कुमरे, रूपेश उइके, विनोद कोर्राम, हेमकरण त्रिकाम, डॉ. धर्मेन्द्र मरावी, डॉ. भानु ठाकुर शामिल होंगे जबकि प्रतियोगिता सम्बन्धी जानकारी के लिए राघवेन्द्र शाह उइके, अनिकेत अहाके, विक्की पंद्रे एवं आर्यन कोर्राम से संपर्क किया जा सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!