Mon, 19 Oct 2026 | 03:24:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

बिना लीज़, बिना डर, बिना कानून: सिवनी के बिनेकी में अवैध मुरम उत्खनन का आतंक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 13, 2026 08:45 pm / Post views : 251

बिना लीज़, बिना डर, बिना कानून: सिवनी के बिनेकी में अवैध मुरम उत्खनन का आतंक
शेयर करें:

बिना लीज़, बिना डर, बिना कानून: सिवनी के बिनेकी में अवैध मुरम उत्खनन का आतंक

 गोलीकांड के बाद भी नहीं रुका खनन माफिया, ठेकेदारों की गुंडागर्दी से दहला क्षेत्र


Seoni 13 January 2026 सिवनी यशो:- जिले में अवैध उत्खनन अब केवल पर्यावरणीय अपराध नहीं, बल्कि खुली गुंडागर्दी, ठेकेदारों की दबंगई और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती बन चुका है। घंसौर पावर प्लांट के पास स्थित बिनेकी क्षेत्र में बिना खनिज लीज़ और अनुमति हजारों ट्रॉलियों में मुरम की लूट खुलेआम जारी है।

ठेकेदारों की धमक, कानून की सरेआम हत्या

सूत्रों के अनुसार जिले में अवैध उत्खनन अब डर और हथियारों के बल पर चल रहा है। हाल ही में उत्खनन विवाद को लेकर गोलीकांड हुआ, जिसमें एक बेगुनाह व्यक्ति शिकार बना। इसके बावजूद खनन माफिया के हौसले और बुलंद हो गए हैं। [caption id="attachment_40209" align="aligncenter" width="300"]सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र अंतर्गत बिनेकी इलाके में बिना लीज़ अवैध मुरम उत्खनन करते जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉलियां घंसौर पावर प्लांट के पास बिनेकी क्षेत्र में दिन-रात चल रहा अवैध मुरम उत्खनन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धरती की लूट[/caption]

दिन-रात गरजती जेसीबी, धरती मां का सीना छलनी

दिन हो या रात, 16–16 घंटे तक चल रही जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें सीधा सवाल खड़ा करती हैं — आखिर इस अवैध उत्खनन को किसका संरक्षण प्राप्त है?

 प्रत्यक्षदर्शियों का दावा

  • रोजाना सैकड़ों ट्रॉलियां मुरम भरकर रवाना
  • न रॉयल्टी, न परिवहन पास, न कोई परमिट
  • शासकीय व निजी भूमि पर अवैध खुदाई

विरोध करने पर धमकी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध उत्खनन का विरोध करने पर डराने–धमकाने और रसूखदारों के नाम लेने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे साफ है कि यह संगठित खनन माफिया का नेटवर्क है।

पर्यावरण और भविष्य से खिलवाड़

अवैध मुरम उत्खनन से खेती योग्य भूमि नष्ट हो रही है, भू-जल स्तर गिर रहा है और बरसात में गहरे गड्ढों से बड़े हादसों का खतरा बढ़ गया है।

वीडियो सबूत मौजूद, आंदोलन की चेतावनी

सूत्रों के मुताबिक अवैध उत्खनन के वीडियो व फोटो साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं, जिन्हें शीघ्र ही उच्च अधिकारियों और शासन स्तर तक भेजा जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

 इनका कहना है

शिवदयाल धुर्वे, पटवारी बिनेकी: “सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” अरुण दुबे, तहसीलदार घंसौर: “मामला संज्ञान में आया है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।” त्रिवेणी परते, खनिज निरीक्षक सिवनी: “मैं स्वयं मौके पर जाकर अवैध उत्खनन पर कार्रवाई सुनिश्चित करूंगी।”

यह मामला केवल अवैध उत्खनन का नहीं, बल्कि कानून के राज की अग्निपरीक्षा है।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/rewa-illegal-mining-369961