मध्यप्रदेशसिवनी

धनौरा तहसीलदार एवं सिवनी सीएमओ को नोटिस, कम प्रगति वाले पटवारियों की विभागीय जाँच के निर्देश

Seoni 19 May 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार 19 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में  सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, एसडीएम सुश्री मेघा शर्मा सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। इसी तरह विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।
          बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण स्थिति, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों में लंबित कार्यवाही के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने सीएम हेल्प लाईन में विगत बैठक से कम प्रगति वाले विभाग प्रमुखों को चेतावनी दी। उन्होंन पीडब्लूडी, लोक स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को अधिकतम शिकायतों को संतुष्टि से बंद कराने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त सीएम हेल्प लाईन शिकायतों में अपडेट  प्रतिवेदन डालने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिये हैं।   
      कलेक्?र सुश्री जैन ने सभी राजस्व अधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए लंबित प्रकरणों के अनुभागवार समीक्षा करते हुए 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाले पटवारियों की विभागीय जांच प्रस्तावित करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटाईजेशन की कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा में धनौरा में लक्ष्य से कम सीमांकन पाये जाने को लेकर तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने नगरपालिका सीएमओ सिवनी को समग्र ई-केवायसी की कम प्रगति को लेकर नोटिस जारी किया है साथ ही वार्डवार अभियान चलाकर लंबित ई-केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश सभी सीएमओ और सीईओ जनपदों को दिये गये हैं।

किसानों को एनपीके खाद के उपयोग के लिये प्रोत्साहित करने के निर्देश

  बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने जनजातीय कार्यविभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य पिछडा विभाग के अधिकारियों से छात्रावास की मरम्मत तथा विद्यालयों में शौचालय निर्माण की स्थिति के साथ ही सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत शालाओं में प्रवेश स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता की भी जानकारी लेकर आगामी खरीफ मौसम को ध्यान में रखकर मांगानुरूप खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने नंदन फलोद्यान के अधिकतम प्रकरण तैयार करने के निर्देश जिला प्रबंधक अजीविका मिशन को दिये हैं।   

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!