क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

वीआईपी बारापत्थर क्षेत्र में खुलेआम धारदार हथियार से युवक पर प्राणघातक हमला

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय के बारापत्थर क्षेत्र में स्थित टॉप इन टाउन के संचालक राजेश हरिरमानी के पुत्र शुभम हरिरमानी उम्र 25 वर्ष पर मामूली विवाद पर युवकों ने प्राणघातक हमला कर दिया। गुरूवार की शाम लगभग 7 बजे हुये बाहुबली चौक में अफरा तफरी का माहौल रहा है युवको द्वारा पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित कर दिया गया बताते है कि नियमित पुलिस ड्युटी में तैनात पुलिस कर्मी भी हो रहे घटनाक्रम को देखकर भाग खड़े हुये । पुलिस कोतवाली को विभिन्न माध्यम से सूचना दी गई लेकिन लगभग 45 मिनिट बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लगभग आधे घंटे तक एसपी निवास जाने वाले बाहुबली चौक में जाम की स्थिति निर्मित रही। घायल राजेश को उसके परिजनों ने इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला करने वाले युवक जिसने टॉप इन टाउन के बाजू में संचालित फास्ट फूड सेंटर से सब्जी काटने के औजार एवं झारा लेकर राजेश को घायल कर दिया। इस दौरान प्रतिष्ठान में कार्यरत विजय उइके को भी चोट लगी है। ईद पर्व को लेकर पूरे जिले में पुलिस अलर्ट थी लेकिन जिस तरह वीआईपी क्षेत्र में लगभग पौंन घंटे तक हडकंप की स्थिति बनी रही वह स्पष्ट कर रहा है कि नगर की कानून व्यवस्था कितनी गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button