छिंदवाड़ा

जैव विविधता विषय पर ग्रामीणों से किया संवाद ओर निकाली जागरूकता रैली

Chhindwara 24 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जैवविविधता दिवस जिसे अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता के रूप मे भी जाना जाता है,हर वर्ष 22 मई को मनाया जाता है। जैव विविधता के महत्व के बारे जागरूकता बढ़ाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य.जैवविविधता बोर्ड वन विभाग भोपाल के सहयोग से बिछूआ विकास खंड के ग्राम डोला पांजरा मे प्राकृति के साथ सामांजस्य ओर सतत् विकास थीम पर ग्रामीणों से किया संवाद, ओर निकाली जागरूकता रेली।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पर्यावरण विद प्रमुख वक्ता श्यामल राव ने कहा की जीवन को बनाये रखने के लिए पृथ्वी पर जैव विविधता आवश्यक हैं ओर इसके बिना हमारे पारिस्थितिकीय तंत्र और जीवन शैली को खतरा हो सकता है इसलिए वर्तमान मे जैव विविधता के संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आम जनो को जागरूक कर भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित करने का संदेश दिया जा रहा हे । जन अभियान परिषद के विकास खंड समन्वयक दीपक गेडाम ने कहा की प्रथ्वी पर पाई जाने वाले जीव जंतु, पैड़,नदी जंगल, मृदा, पहाड़ी, पक्षी आदि का संरक्षण कर हम अपने जैवविविधता को बचा सकते है ।

तभी हम सबका जीवन सुरक्षित रह पायेगा।परामर्श दाता जमुना चौरिया ने उपस्थित ग्रामीणों को जैवविविधता संरक्षण की शपथ दिलाकर प्रथ्वी पर पाई जाने वाले जैव विविधता को संरक्षित करने अपील की । कार्यक्रम को सफल बनाने में परामर्श दाता लक्ष्मीधर माहोरे ,रामराज वर्मा नवांकुर संस्था के विजय वर्मा, गणेश डेहरिया,भजनलाल वर्मा सी एम सी एल डी पी के छात्र पवनकुमारी, रामदेवी डेहरिया,यश्विनी बाचेकर, मिथलेश सोनी, रवी पटेल,सहित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!