राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में आयोजित पी.एच.डी. परीक्षा में हुई अनियमितता
एन.एस.यू.आई. ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री को शिकायत
Chhindwara 24 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जिला एन.एस.यू.आई. छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि एन.एस.यू.आई. द्वारा कुलपति महोदय को दिनांक 19.05.2025 को राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित हुुई पी.एच.डी. की परीक्षा में हुई अनियमितता एवं अपने-अपने लोगों का पी.एच.डी. अध्यापन हेतुु चयन की शिकायत कर परीक्षा की निष्पक्ष जांच कर इसे निरस्त करने की मांग की गई थी । साथ ही शहर के प्रमुख समाचार पत्रों ने भी पी.एच.डी. की परीक्षा में हुई अनियमितता को संबंध में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया, बावजूद कुलपति महोदय द्वारा हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है, और पी.एच.डी. करनेे हेतु प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है ।
इसलिये जिला एन.एस.यू.आई. ने शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा द्वारा पूर्व में आयोजित हुई पी.एच.डी. को निरस्त करने हेतु राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन, आयुक्त जबलपुर संभाग को ज्ञापन प्रेषित किया है । साथ ही पुन: चेतावनी दी है कि अब भी पी.एच.डी. की परीक्षाओं को निरस्त नहीं किया जाता है तो शीघ्र ही जिला एन.एस.यू.आई. छिंदवाड़ा उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगी जिसकी समस्त जबावदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी ।



