दिलीप यादव, यादव महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष बने
Seoni 20 November 2024
सिवनी यशो:- विगत दिनों जिला अध्यक्ष अरुण यादव ने जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर आम सहमति के आधार पर जिला यादव महासभा की कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है ।
दिलीप यादव सरपंच ग्राम पंचायत अरी को सामाजिक कार्यों में रुचि लेकर अच्छे कार्य करने के परिणाम स्वरूप उन्हें बरघाट ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है साथ ही घंसौर लखनादौन छपारा केवलारी कुरई ब्लॉक में भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपे जाने के उपरांत सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन के साथ ही ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन का दायित्व सौंपा गया है ।
सरपंच दिलीप यादव को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके शुभचिंताको सहपाठियों एवं सामाजिक लोगों के द्वारा जिला अध्यक्ष अरुण यादव का आभार व्यक्त करते हुए दिलीप यादव को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है समाज के लोगों ने समाज हित में अच्छे कार्य की अपेक्षा की है





