अधिकारियों को लगाई फटकार, नहरों की बदहाल हालत पर भड़के विधायक दिनेश राय मुनमुन
किसानों के हक के पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, वर्षाकाल पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
दिनेश राय मुनमुन नहर निरीक्षण, कई स्थानों पर कार्य अधूरे
सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे नहर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए गुरुवार 14 मई 2026 को विधायक
दिनेश राय मुनमुन ने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अधूरे कार्य, बदहाल नहरें और धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य देखकर विधायक ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर नाराजगी व्यक्त की।

विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने प्रातः 10 बजे से विधानसभा क्षेत्र के ग्राम
खामखरेली, नगझर, नरेला एवं ढेंकी सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों, ठेकेदारों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नहर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण में कई स्थानों पर नहरें
जीर्ण-शीर्ण अवस्था में मिलीं, वहीं अनेक कार्य अब तक अधूरे पाए गए।
“किसानों के पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – विधायक
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री मुनमुन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के हक के पानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि
वर्षाकाल प्रारंभ होने से पहले सभी अधूरे कार्यों को समयसीमा में पूर्ण कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त और जर्जर नहरों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी। इसलिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें:-
प्रभारी कलेक्टर सिवनी के रूप में राठौर ने पदभार ग्रहण किया
निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद
भ्रमण के दौरान श्याम मिलन पांडे, अखिलेश राय, जेवनारामाल, घनश्याम बघेल (अध्यक्ष नमोविमं), रंजीत राय, निरंजन बघेल, राजकुमार बछलिया, अनिल डहेरिया, शिवकुमार धुर्वे, वीरेंद्र डहेरिया, मनोज बघेल, मोहन सिंह बघेल, श्रीमती कुमकुम पटेल (अधीक्षण यंत्री नहर), अनुविभागीय अधिकारी, उपयंत्री, चंदू शर्मा, कैलाश सिंह, हामिद खान, शहजादे अहमद उर्फ बब्लू भाई, जितेन्द्र उईके, राजेश यादव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें – सिवनी की 52 गौशालाओं में 7905 गौवंश, 1682 की स्वाभाविक मृत्यु



