छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

दान करने से पुण्य मिलता है: संगीता किशोरी

गांधीगंज पंचेश्वर हनुमान में चल रही रामकथा

Chhindwara 09 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:-रामकथा कहते हुए वनवासी व्यास कथाकार ने कहा कि विवाह सनातन विधि से होना चाहिये न कि कोर्ट मैरिज से होना चाहिये सनातन विधि से किया गया विवाह में माता पिता की मर्जी की सहमति होती है, कोर्ट मैरिज में लड़के लड़की की मर्जी होती है जो बाद में सफल नहीं होती हम देख रहे हैं कि देश में लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं इससे युवतियां एवं परिवार वालों को सर्तक रहना चाहिए।

गांधीगंज पंचेश्वर हनुमान मंदिर में एकल अभियान हरिकथा योजना के तहत श्री रामकथा में संगीता किशोरी ने राम जन्म का वर्णन किया भगवान ने बालक रूप में जन्म लिया और अयोध्या में खुशियां ही खुशियां हो गई। उन्होने कहा कि 100 काम छोड़ भोजन करना चाहिए हजार काम छोड़ स्नान करना चाहिये सूर्यउदय के पूर्व स्नान संत स्नान, सूर्य उदय के बाद मानव स्नान, एवं दोपहर में स्नान दानव स्नान कहलाता है।

उन्होने दान की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में दान जरूर करनाा चाहिये दान करने का फल 10 गुना ज्यादा मिलता है। दान उन्हीं को देना चाहिये जिससे उसका सदउपयोग हो।

संगीता किशोरी के साथ सरिता किशोरी, निर्मला कुमारी, जानता कुमारी, संगत में डमरूघर, भोलाकुमार एवं नागेश्वर साथ दे रहे हैं। भाजपा नेता योगेश सदारंग एवं जीतेश अग्रवाल एवं एकल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!