WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

डांट के बाद भी नहीं सुधरे अधिकारी? पार्षदों की मंत्री से शिकायत, हटाने की मांग

हिमांशु अतुलकर शिकायत छिंदवाड़ा – प्रभारी यंत्री पर फिर सवाल: पार्षदों ने कैलाश विजयवर्गीय से की शिकायत

Chhindwara 21 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर एक बार फिर विवादों में हैं। पार्षदों ने उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्थानीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिकायत की है।

पार्षदों का आरोप है कि हाल ही में कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में फटकार लगाए जाने के बावजूद अधिकारी के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि प्रभारी यंत्री न तो फोन उठाते हैं और न ही जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर ध्यान देते हैं।

यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा को मिली ऐतिहासिक सौगात: सांसद बंटी विवेक साहू ने 26 लाख के टेराफ्लेक्स बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

 पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप

पार्षदों के अनुसार, अधिकारी से संपर्क करना मुश्किल हो गया है। ठेकेदारों को भी कार्यों से संबंधित जानकारी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 मंत्री से की गई शिकायत

पार्षदों ने इन सभी मुद्दों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिकायत करते हुए संबंधित अधिकारी को हटाने की मांग की है।

यह भी पढ़े :- भाजपा पार्षदों ने नपा अध्यक्ष पर लगाये गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप: जाँच दल को सौंपा ज्ञापन

 प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल

नगर निगम प्रशासन पर भी आरोप लगाए गए हैं कि समाचारों में प्रकाशित मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, जिससे अधिकारियों पर कोई दबाव नहीं बनता।

नोट: यह खबर पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है, प्रशासन या संबंधित अधिकारी की आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

https://www.etvbharat.com/hi/!state/shivpuri-pradyuman-singh-tomar-apologized-ward-visit-with-councillors-angry-public-complaint-madhya-pradesh-news-mps25090901647

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!