मध्यप्रदेशसिवनी

महात्मा गांधी जयंती पर नशामुक्ति वाहन रैली निकाली गई

गांधीजी के विचारों से दिया जागरूकता संदेश

Seoni 03 October 2025
सिवनी यशो:-  महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर जिले में नशामुक्ति वाहन रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर परिसर से प्रारंभ हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री।

"सिवनी में महात्मा गांधी जयंती पर निकाली गई नशामुक्ति वाहन रैली की झांकी
महात्मा गांधी जयंती पर सिवनी में नशामुक्ति वाहन रैली, गांधीजी के विचारों से दिया जागरूकता संदेश

रैली में झांकियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया। एक प्रतिभागी ने गांधीजी का रूप धारण कर सत्य, अहिंसा और नशा त्याग का संदेश दिया, वहीं माँ दुर्गा की झांकी ने नशे रूपी रावण के वध का दृश्य प्रस्तुत किया।

सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उपसंचालक संदीप परते ने कहा कि “नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। गांधीजी के सिद्धांतों पर चलकर ही हम स्वस्थ समाज बना सकते हैं।”

रैली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

https://xn--j2bbjogh7b5i0bc.xn--11b3cgab9b4bm5d.xn--h2brj9c/group/%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4-%E0%A4%9C%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A3-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!