दीपांशु पिता गौरीशंकर चौधरी 12 वर्ष निवासी मऊ की घटना स्थल पर एवं
खेलन बाई राहंगडाले निवासी केककई 55 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई
सिवनी यशो:- बरघाट विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम धारनाकला पेट्रोलपंप के पास डंपर द्वारा मोटर साइकिल को टक्कर मार देने से मोटर साइकिल सवार 1 युवक एवं 1 महिला की मृत्यु हो गई तो वहीं 2 लोग घायल हो गये है।
मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम करीबन शाम 5 :00 बजे बरघाट थाना के ग्राम धारनाकला में स्थित पेट्रोल पंप के समीप धारना से आष्टा की ओर जा रहे डंपर क्रमांक बीआर 01 जीबी 7206 ने मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 50 जेड सी 9660 को अपनी चपेट में ले लिया ।
जिससे मोटर साइकिल में सवार एक युवक की मृत्यु हो गई तो वहीं 3 अन्य घायल हो गये है। मृतक की पहचान दीपांशु पिता गौरीशंकर चौधरी 12 वर्ष निवासी मऊ के रूप में हुई तो वहीं मोटर सायकल में सवार अन्य प्रेमलाल पिता निहाल राहंगडाले 25 वर्ष निवासी लालबर्रा, तोपराम राहंगडाले 52 वर्ष निवासी लालबर्रा, खेलन बाई राहंगडाले निवासी केककई 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल गयी थी जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी ।
घटना की सूचना लगने पर बरघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहाँ से उन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्साल पहुँचाया गया । वहीं मृतक दीपांशु के शव को भी आगे की कार्यवाही हेतु बरघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया तथा तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रिफर किया जहां खेलनबाई राहंगडाले की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मृतक अपने रिश्तेदारों के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर केकड़ई से धारना जा रहे थे तभी दुर्घटना का शिकार हो गये।
यहां गौरतलब होगा कि जिस स्थान में यह दुर्घटना घटित हुई उस स्थान में सड़क किनारे शराब दुकान स्थित है, हर समय शराब दुकान में भीड़ होने के कारण सड़क तक में वाहन बेतरतीब खड़े रहते है। इतना ही नहीं यहां पर शराब, डीस्पोजल एवं पानी के पाउच लेने जाने के लिए शराबियों की भीड़ लगी रहती है और शराब की बोतल व पानी के पाऊच भी आसपास बिखरे रहते है। सड़क पर उक्त स्थान में भीड़भाड़ होने और कचरा बगरा होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं घटित होते रहती है।



