छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जिले की चारों विधानसभा में जीत के संकल्प के साथ कार्य में जुटे – द्विवेदी

सिवनी 30 मई 2023
सिवनी यशो: – हमारा संगठन राष्ट्र को परम वैभव पर पहुँचाने के लिये निरंतर काम कर रहा है और इस कार्य के लिये सत्ता महत्वपूर्ण होती है सत्ता हमारे लिये सुख और व्यक्तिगत लाभ के लिये नही सत्ता के माध्यम से आमजनता की सेवा और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास करते हुये विश्व के कल्याण की कामना से भाजप ने काम किया है और यही कारण है कि हमारी केन्द्र और प्रदेश सरकार के प्रति आमजनता में निरंतर विश्वास बढऱहा है परंतु विरोधी राजनैतिक दल भ्रम और झूठ के सहारे आम जनता को गुमराह कर रहे है इसके लिये हम सभी को अपने अपने प्रभाव और जिम्मेदारियों के अनुरूप आम जनता के बीच सक्रियता से काम करते हुये जनता को इस विरोधियों के झूठे आभा मंडल से बाहर निकालकर जिले की चारों विधानसभाओं में प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिये संकल्पित भाव से काम करना है । उक्ताशय के विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा जिला संगठन सिवनी के नव नियुक्त प्रभारी अरूण द्विवेदी द्वाारा जिले के प्रथम प्रवास के दौरान व्यक्त किये गये उन्होंने अपने प्रथम प्रवास पर जिले की प्रबंध समिति की बैठक ली इसके पश्चात बरघाट विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली की बैठक ली, दोपहर पश्चात भाजपा जिला कार्यालय महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक ली इसके पश्चात अपरान्ह 4:00 बजे सिवनी विधानसभा संचालन टोली की बैठक ली तथा शाम 5:30 बजे सभी मोर्चो के अध्यक्षा महामंत्री एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजको तथा पार्टी के वरिष्ठजनों से चर्चा की ।
जिला संगठन के प्रभारी श्री द्विवेदी ने कार्यकत्र्ताओं का परिचय प्राप्त किया और उनसे उनके दायित्व के अनुरूप कार्य करने में आ रही परेशानियों की जानकारी लेते हुये कहा कि सभी की परेशानियों को दूर करने का पूरी क्षमता के साथ दूर करने का प्रयास किया जायेगा । यह समय चुनाव का है और हमें विरोधियों का सामना करना है । संगठन के द्वारा अनेक कार्यक्रम तेजी से आयेंगे इन सभी कार्यो को करते हुये जनता से समर्थन प्राप्त करने के लिये हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है । हमारी केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने जनविकास के जैसे कार्य किये है वैसे पिछली कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में कभी नहीं किये गये । श्री द्विवेदी ने कहा कि हमारी केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के समय भी जन सेवा का काम करते हुये विश्व स्तर पर मानवता को बचाने का जो काम किया है उसकी सराहना पूरी दुनिया कर रही है । इतने बड़े संकट के समय भी हमारा नेतृत्व विचलित नहीं हुआ बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी पूरी सक्षमता बनाये रखने में सफलता प्राप्त की है ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ,जिला प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, और अलग बैठको में आपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी और वरिष्ठजन उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!