मध्यप्रदेशसिवनी
सिवनी में 1 अप्रैल को 8 घंटे बिजली बंद, इन क्षेत्रों में रहेगा असर
टाउन-1 फीडर में मेंटेनेंस कार्य, सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई रहेगी बाधित
सिवनी, 31 मार्च 2026: सिवनी शहर वितरण केंद्र अंतर्गत 11 केवी टाउन-1 फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण 1 अप्रैल 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
कितने समय तक बंद रहेगी बिजली?
विद्युत आपूर्ति प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र
एकता कॉलोनी, शांति नगर, ईश्वर नगर, इन्द्रहंस नगर-I एवं II, बीएसएनएल कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, बबरिया रोड,
अपर बैनगंगा कॉलोनी रोड, आदिवासी टोला, पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे का क्षेत्र, जीएडी कॉलोनी, सरोज नगर,
प्रेम नगर, शुभम नगर, एमपीईबी कॉलोनी, मोतोश्री कॉम्प्लेक्स-2, कीर्ति पाइप फैक्ट्री क्षेत्र।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- प्रभावित फीडर: 11 केवी टाउन-1 (कोड 5988)
- कुल उपभोक्ता: 1220
- कार्य के अनुसार समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है
शिकायत हेतु संपर्क
विद्युत से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 1912 पर संपर्क करें।
नोट: उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपना e-KYC नजदीकी विद्युत कार्यालय में जाकर अवश्य पूर्ण कर लें। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।



