छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

4 जून से हटेगा शहर से अतिक्रमण, 15 जून तक चलेगा अभियान

शहर में फिर चलेगी अतिक्रमण हटाने की बड़ी मुहिम
कलेक्टर के निर्देश पर कई विभाग करेंगे संयुक्त कार्यवाही

Chhindwara 31 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम सभाकक्ष में शनिवार को शहर में फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निगमायुक्त चंद्रप्रकाश राय एवं छिंदवाड़ा एसडीएम सुधीर जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शहर के प्रिंट एवं इलेट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने शहर से अतिक्रमण को हटाए जाने की मुहिम का समर्थन करते हुए अपनी सहमति दी। इसके साथ ही पत्रकारों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए जाने को लेकर विभिन्न सुझाव भी साझा किए।

बैठक में अधिकारी द्वय द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण हटाने का मुख्य उद्देश्य शहर के यातयात व्यवस्था को सुगम बनाना तथा सड़क को आवागमन के लिए उपयोगी बनाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर से अतिक्रमण हटाने का अभियान 4 से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान शहर के व्यस्ततम मार्गों के साथ ही मुख्य सड़कों एवं बाजारों का स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाया जायेगा। बैठक में शहर की जनता से भी अपील की गई कि ऐसे कार्य जिससे अतिक्रमण को बढ़ावा मिले न करे। बैठक में निर्देश दिए कि ऐसे वाहन जो सड़क पर खड़े हो रहे है, उन पर लगातार चालानी कार्यवाही की जाए।

इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों को विद्युत कनेक्शन न दिए जाए इसके साथ ही पूर्व में दिए विद्युत कनेक्शन भी काटे जाए। विभिन्न अवसरों पर शहर के डिवाइडर के बीच में अवैध रूप से होर्डिंग एवं फ्लेक्स लगाए जा रहे इन्हें लगातार हटाने एवं इन पर कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही नए हॉकर्स जोन एवं पार्किंग स्थल के लिए भी सुझाव आमंत्रित किए गए।

अतिक्रमण हटाने के लिए शहर के सभी चिन्हित स्थानों में नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त कार्यवाही करेंगे। इस दौरान नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उइके एवं संजीव रंगू यादव, तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी, अतिक्रमण दल प्रभारी उपयंत्री दिलीप सिंह, कार्यालय अधीक्षक मोहन नागदेव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी, सहित प्रिंट एवं इलेट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस मुहिम का पूरा समर्थन करने की बात कही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!