क्राइमछिंदवाड़ा

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब के अड्डों पर कार्यवाही

Chhindwara 31 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा प्रात: के समय वृत्त प्रभारी आकाश मेश्राम के नेतृत्व में सर्वप्रथम ग्राम सोमाढाना में नाले के किनारे एवं पानी के अन्दर प्लास्टिक की पन्नियों में भरक छुपाकर रखे व झाडिय़ों के भीतर से भी महुआ लाहन बरामद कर खोलकर विधिवत नष्ट किया गया ।

इसके बाद ग्राम रोहनाखुर्द एवं ढबेरा में भी जंगल के अंदर प्लास्टिक के बड़े ड्रमों में रखे महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। अंत में ग्राम गंगई में डैम के किनारे प्लास्टिक की पन्नियों में भरकर रखे गए महुआ लाहन को खोजकर विधिवत नष्ट किया गया, मौके पर चालू हाथ भट्टी भी पाई गई, जिसे टीम द्वारा तोड़कर नष्ट कर दिया गया तथा मौके पर पाई गई हाथ भट्टी मदिरा आबकारी विभाग द्वारा कब्जे में ली गई। कार्यवाही में कुल 12 प्रकरण दर्ज कर 8500 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 70 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाशचंद्र चौहान, सुश्री भारती गोंड, आबकारी उप निरीक्षक सुश्री अर्चना घोरमारे, आकाश मेश्राम, जीतसिंह धुर्वे, अनिकेत पटेल सहित आबकारी अमला उपस्थित था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!