छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

चरणबद्ध विकास सुनिश्चित करें, जिम्मेदार बने; अनावश्यक विरोध उचित नहीं – खुराना

सिवनी यशो:- सिवनी नगरपालिका परिषद द्वारा सड़को के कायाकल्प सुदृर्णीकरण के अंतर्गत नगर के प्रमुख मार्गो की 13 सड़को का डामरीकरण भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी दोनो पार्टी ने चुनाव के समय अपने अपने घोषणा पत्र जारी किये है। क्यो न जनता से किये गये दोनो घोषणा पत्र के वादे पूरे करने का काम नगर पालिका करें। महात्मा गांधी जी ने पंचायती राज का सपना इसीलिये देखा था कि वार्ड के अंतिम व्यक्ति को अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हो, पार्षदो को वार्ड की जनता ने नगरपालिका इस लिये पंहुचाया है कि वह उनकी मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सडक, नाली, साफ सफाई की व्यवस्था करें, ना कि वार्ड की जनता को लेकर नगरपालिका में घड़े-मटके फोड़े। दलसागर तालाब में जो कार्य हो रहा है उसकी सिल्ट और गंदगी निकालना अत्यंत आवश्यक है, तलाब को बार बार खाली नही किया जा सकता, तलाब से निकलने वाली सिल्ट का उपयोग किसानों के साथ साथ बगीचों एवं खेतो में किया जा सकता है। सबसे कम विकसित और मूलभूत सुविधाओं से वंचित एक वार्ड को चिंहित करके उस वार्ड में कार्य करके दिखाये और चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करना होगा।
खुराना ने आगे कहा कि सिवनी नगरपालिका विकास में पिछड़ापन होने का कारण विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वयं मंच से बताया कि पिछली भाजपा शासित परिषद ने उनकी दी गयी विधायक निधि का उपयोग नही किया, उस राशि से कोई विकास कार्य नही कराया, मुनमुन राय को विधायक निधि की राशि नगरपालिका से वापिस लेनी पड़ी, मंच से अपनी ही पार्टी की बखिया उधेड़ते हुये भाजपा में व्याप्त गुटबाजी को दर्शाया जिसके कारण नगर विकास अवरूद्ध हुआ। कांग्रेस पार्टी ने जो वादे नगरपालिका चुनाव में सिवनी की जनता से किये थे, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान एवं परिषद इसे चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का कार्य कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!