70 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक आयुष्मान योजना में शामिल
भाजपा सरकार हर नागरिक की चिंता करती है – आलोक
सिवनी यशो:- राष्ट्र निर्माण के साथ समाज सेवा का कार्य हमारी कार्यशैली और विचारधारा में शामिल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी (Prime Minister Shri Modi) ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) में शामिल किया है। भाजपा सरकार देश के हर नागरिक की चिंता करती है। बुजुर्ग नागरिकों ने देश के निर्माण में सहभागिता की है, उनके योगदान का सम्मान किया गया है। हमारे जिले के हर बुजुर्ग जो 70 वर्ष से अधिक है उनका यह आयुष्मान कार्ड बन सके इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी पूर्ण सेवा भाव से अपनी भूमिका निभानी होगी।
उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष ओलोक दुबे (BJP District President Alok Dubey) द्वारा कही गई।श्री दुबे ने कहा कि, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा (health insurance) कवर देने की शुरुआत हो गई है। इस योजना के तहत 70 साल या उससे ज्?यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।यह योजना सभी बुजुर्गों के लिए है। चाहे उनकी आमदनी कुछ भी हो। इस योजना के जरिए सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ और किफायती बनाना है।
श्री दुबे ने कहा कि समाज सेवा के इस महानतम कार्य में हमारे समस्त जनप्रतिनिधियों चाहे वे सांसद, विधायक, स्थानीय निकायों, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, पार्षद गण इत्यादि हों उनके साथ ही संगठन के बूथ से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को भी इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर बुजुर्गों का आयुष्मान योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने में सहयोग करना है।
श्री दुबे ने कहा कि, आयुष्मान योजना के तहत बुजुर्गों को मिलने वाले “वय वंदना कार्ड” (“Vaya Vandana Card”) हेतु जिले के सभी स्थानीय निकायों, चिकित्सालयों इत्यादि स्थानों पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है। जिसमें शासकीय कर्मियों के अलावा आशा कार्यकर्ताएं भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही संगठन की विचारधारा के अनुरूप हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके इसके लिए हमें अपना हर संभव सहयोग करना है।





