मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
मोहन सिंह चंदेल को बुधनी उपचुनाव में जिम्मेदारी सौंपी गई
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव (by-election) में कांग्रेस पार्टी (congress party) की ओर से मध्य प्रदेश पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने संगठन की ओर से बुधनी उपचुनाव हेतु पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल को प्रभारी नियुक्त किया है एवं उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि शीघ्र ही बुधनी पहुंचकर संगठन के समस्त साथियों से चर्चा कर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाएं। इस आशय का पत्र हेमंत टाले ने 5 नवंबर को जारी किया है


