WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिवनी के पदाधिकारिया को विधानसभाओं में बनाया पर्यावेक्षक

सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हेतु सिवनी जिले से कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके संगठन कार्य के अनुभव को ध्यान में रखते हुये पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गढ़चिरौली विधानसभा हेतु ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, उमरेड विधानसभा हेतु मुकेश जैन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, सावनेर विधानसभा हेतु राकेश सनोडिया उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरघाट, कामठी विधानसभा हेतु राहुल उइके ,गढ़चिरौली विधानसभा हेतु जिला आदिवासी कॉग्रेस अध्यक्ष विजय उइके को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशो का पालन करते हुये सभी पर्यवेक्षक गण अपने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहें है उनकी इस नियुक्ति पर समस्त कांग्रेस जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएॅ प्रेषित की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!