खेलमध्यप्रदेशसिवनी

ओलंपियाड परीक्षा में माध्यमिक शाला बोरिया का शानदार प्रदर्शन

189 में से 13 विद्यार्थियों ने किया अगले स्तर के लिए क्वालीफाई

Seoni December 14, 2025

सिवनी यशो:- माध्यमिक शाला बोरिया ओलंपियाड परीक्षा परिणाम में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकासखंड धनौरा, जिला सिवनी की माध्यमिक शाला बोरिया ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

जन शिक्षा केंद्र स्तरीय परीक्षा में बोरिया का दबदबा

जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में 10 माध्यमिक शालाओं के कुल 189 विद्यार्थियों में से 36 विद्यार्थियों का चयन अगले स्तर के लिए किया जाना था, जिनमें से अकेले माध्यमिक शाला बोरिया के 13 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा

उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से माध्यमिक शाला बोरिया के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम

इस उपलब्धि में प्रभारी प्रधान पाठक ए. जी. खान, माध्यमिक शिक्षक  आर. के. डहरिया, अतिथि अध्यापक  सुनील धुर्वे,  शकूर कुरैशी एवं महमूद कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई

विद्यालय की इस सफलता पर जनपद सदस्य शेख मुस्लिम अंसारी, श्रीमती राजकुमारी अशोक चंद्रवंशी, सरपंच श्रीमती अंगूरी रूपचंद कुमरे, उपसरपंच मोहम्मद ताहिर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

https://rashtriyaprastavana.com/golden-performance-of-cms-students-in-international-hindi-olympiad/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!