क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

परासिया: जंगलों में अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग की दबिश, लाखों की लहान नष्ट

2160 कि.ग्रा. लहान व 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त, 6 प्रकरण दर्ज

Chhindwara 28 December 2025
छिन्दवाड़ा यशो:-  जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में वृत्त परासिया प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में गत दिवस परासिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पाडरपानी, कोसमी ढाना एवं कोसमी स्थित शनि मंदिर के पीछे अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर प्रभावी दबिश दी गई।

परासिया आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान आबकारी दल ने ग्राम पाडरपानी में जंगल के भीतर नाले के किनारे गड्डों में छुपाकर रखे गए अवैध मदिरा निर्माण स्थलों पर कार्रवाई की।

यहां से 15 प्लास्टिक बोरियों में पिन्नियों सहित लगभग 750 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया।

लहान से नमूने लेकर शेष लहान मौके पर ही नष्ट किया गया।

कोसमी ढाना स्थित जंगल क्षेत्र में 900 किलोग्राम महुआ लहान को नष्ट

परासिया आबकारी विभाग ने कार्रवाई दौरान कोसमी ढाना स्थित जंगल क्षेत्र में नाले के किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 18 प्लास्टिक बोरियों में 900 किलोग्राम महुआ लहान को नष्ट किया।

इसी दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, महुआ शराब बनाने की सामग्री तथा

3 प्लास्टिक केनों में लगभग 60 किलोग्राम लहान भी बरामद कर नष्ट किया गया।

आगे की कार्यवाही में ग्राम कोसमी स्थित शनि मंदिर के पीछे नालों में दबिश दी गई,

जहां से 9 प्लास्टिक पन्नियों में लगभग 450 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया।

इस संयुक्त दबिश एवं तलाशी कार्यवाही में कुल 2160 किलोग्राम लहान तथा 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई,

जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 16 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, च के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे,

आबकारी आरक्षक ओम नारायण बाम्हने,

दीपाली झारिया,

प्रियंका सरयाम,

रविशंकर कंगाली तथा पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

https://indiankanoon.org/doc/175381208/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!