जिले के विभिन्न ग्रामों में आबकारी दल की दबिश
85 लीटर महुआ हाथभट्टी शराब व 300 किलो महुआ लहान जब्त
Chhindwara 24 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक-01, उमरानाला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पालामऊ, उमरिया दलेल एवं रंगारी तालाब सहित आसपास के क्षेत्रों में आबकारी दल द्वारा दबिश दी गई।
अवैध शराब व लहान जब्त
कार्रवाई के दौरान आबकारी दल ने
-
85 लीटर महुआ हाथभट्टी शराब बरामद की
-
300 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया
जब्त महुआ लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया।
04 प्रकरण दर्ज
आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की
धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में
-
वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाशचंद्र चौहान,
-
आबकारी आरक्षक जितेंद्र धुर्वे,
-
नगर सैनिक सुंदरलाल कोलारे एवं
-
ओमशंकर सूर्यवंशी
उपस्थित रहे।



