छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

महाराष्ट्र में समूह फेडरेशन का एक्सपोजर, महिला किसानों को मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

Chhindwara 09 February 2026
छिंदवाड़ा यशो: – महाराष्ट्र में समूह फेडरेशन का एक्सपोजर कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के मोहखेड़ ब्लॉक से प्रेरणा महिला मंडल की बीओडी लीडर्स का दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण महाराष्ट्र के वाशिम जिले में कराया गया। यह एक्सपोजर कैप्री परियोजना के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला किसानों की आय-वृद्धि और उद्यमिता क्षमताओं को सशक्त बनाना रहा।

महिला उद्यमिता और माइक्रो एंटरप्राइज का प्रत्यक्ष अध्ययन

सृजन संस्था के जिला टीम लीडर संदीप भुजेल ने बताया कि भ्रमण के दौरान महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एमएसआरएलएम) द्वारा संचालित समूहों, संगठनों एवं सीएलएफ की गतिविधियों का गहन अवलोकन किया गया। महिला किसानों ने मसाला प्रोसेसिंग, पापड़ निर्माण, दोना-पत्तल, बायो इनपुट, नर्सरी, जैविक पपीता खेती, सिलाई सेंटर एवं कस्टम हायरिंग सेंटर जैसे माइक्रो एंटरप्राइज मॉडल देखे।

आय-वृद्धि के साधनों पर विस्तृत चर्चा

वाशिम जिला ग्रामीण के प्रकल्प संचालक (पीडी) किरण गणेश कोवे के साथ एक्सपोजर प्रशिक्षण एवं गतिविधियों को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान किसानों की आय बढ़ाने के विविध साधनों, समूहों के सशक्त संचालन और महिला फेडरेशन के प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। महिला सदस्यों ने अपने अनुभव भी साझा किए और जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

इनकी रही सहभागिता

भ्रमण दल में प्रेरणा महिला मंडल की सचिव मीना विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मानता पंद्राम, सरला यादववंशी, शेख अबरार मंसूरी, रामभजन डेहरिया एवं रूपराम नायक शामिल रहे। वहीं वाशिम से सुधीर खुजे (डीएमएम), दत्ता चौहान (डीएम आईबीसीबी), तृष्णा ठाकरे (बीएमएम), आतिश राठौर (बीएमएफआई), अविनाश गंगवानी (क्लस्टर कोऑर्डिनेटर) सहित टीम ने एक्सपोजर का समन्वय किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!