क्राइमसिवनी

सर्राफा व्यापारी के घर चोरी, 30लाख का माल ले उड़े चोर

धूमा में बड़ी चोरी: सर्राफा व्यवसायी संजय चोकसे के घर से 30 लाख की चोरी, DVR और बाइक भी ले गए चोर
धूमा, जिला सिवनी 

धूमा नगर में बीती रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। स्थानीय सर्राफा व्यवसायी संजय चोकसे के घर और दुकान में घुसे चोरों ने करीब 30 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। चोर सोना, चांदी, नकद राशि, DVR और दोपहिया वाहन लेकर फरार हो गए।चोरी का तरीका बेहद शातिराना

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की है। आरोपियों ने पहले मकान के पिछले दरवाज़े से घर में घुसपैठ की और फिर पीछे के रास्ते से संजय ज्वेलर्स की दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने चार दरवाज़े और चार चैनल गेट तोड़कर करीब 100 ग्राम सोना, 30 किलो चांदी और ₹80,000 नकद पार कर दिए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार के तीनों सदस्य घर में सोते रहे, और किसी को भी घटना की भनक तक नहीं लगी। जाते-जाते चोरों ने CCTV की DVR भी निकाल कर ले गए ताकि सुराग न मिले। साथ ही पड़ोसी के घर से एक दोपहिया वाहन भी ले उड़े।

 पुलिस और फॉरेंसिक टीम सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही धूमा थाना पुलिसडॉग स्क्वाडफिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और लखनादौन SDOP अपूर्व भलावी मौके पर पहुंचे। जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। अपूर्व भलावी ने कहा,

“हमारी टीम ने प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों तक पहुंचने की संभावना है।”

पुलिस को शक है कि यह वारदात पूर्व-योजना के तहत और किसी स्थानीय जानकार की मदद से की गई हो सकती है, क्योंकि चोर सीधे दुकान की दिशा में बढ़े और DVR हटाने जैसी सतर्कता भी बरती।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!