Wed, 25 Nov 2026 | 06:40:02 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

सिवनी में NH-7 चौड़ीकरण में तकनीकी गड़बड़ियां, पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा अल्टीमेटम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 30, 2026 11:54 pm / Post views : 272

सिवनी में NH-7 चौड़ीकरण में तकनीकी गड़बड़ियां, पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा अल्टीमेटम
शेयर करें:

Seoni 30 January 2026 सिवनी यशो:- सिवनी शहर में निर्माणाधीन पुराने एनएच-7 मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य में गंभीर तकनीकी अनियमितताएं सामने आई हैं। इस संबंध में पार्षद विजय गोलू पंडित और राजेश राजू यादव ने कलेक्टर सिवनी को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल जांच और सुधार की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि एमपीआरडीसी द्वारा शहर के भीतर लगभग 4 किलोमीटर मार्ग का डामरीकरण और सोल्डर/पेवर ब्लॉक कार्य बिना उचित तकनीकी निरीक्षण, मशीनों और मापदंड के किए जा रहे हैं। राइडिंग सरफेस असमान, कैम्बर गड़बड़, नालियां अधूरी और पेवर ब्लॉक कमजोर हैं। इन तकनीकी खामियों के कारण सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है।

तकनीकी अनियमितताएं उजागर

  • सोल्डर में लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक कमजोर और डामरीकरण में मापदंडों की अनदेखी।

  • पूर्व निर्मित नालियों को तकनीकी रूप से व्यवस्थित किए बिना नई नालियां बनाई जा रही हैं।

  • रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के डायवर्शन मार्ग और नालियों में अधूरी निर्माण प्रक्रिया।

  • निर्धारित मापदंडों से अधिक मेटल-सैंड का प्रयोग और घटिया शटरिंग।

  • वर्षाकाल में जलभराव की संभावना और मार्ग की उबड़-खाबड़ स्थिति।

  • ठेकेदार द्वारा कटे 308 पेड़ों की भरपाई हेतु लगाए जाने वाले 1232 पेड़ों में कोई प्रगति नहीं।

पार्षद विजय मिश्रा ने कहा, “यदि 15 दिन के भीतर इन तकनीकी अनियमितताओं को दूर नहीं किया गया तो वे जनहित में अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि शहर की सुरक्षा, यातायात और भविष्य में जलभराव से बचाव के लिए आवश्यक कदम है।”

कलेक्टर महोदय ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

जनता में चिंता

स्थानीय नागरिक और वाहन चालक भी सड़क की वर्तमान स्थिति से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि रात में सड़क पर चलना बेहद जोखिमपूर्ण हो गया है। व्यवसायियों ने भी चेतावनी दी है कि जलभराव और खराब सड़क स्थिति से आर्थिक नुकसान होगा।

सिवनी नगर निगम और एमपीआरडीसी को अब तुरंत तकनीकी निरीक्षण, डामरीकरण सुधार और पेड़ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता है।