मंडलामध्यप्रदेश

कान्हा टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुआ की मौत, बाघ के हमले की आशंका

किसली वन परिक्षेत्र के साजानाला क्षेत्र में मिला शव, सभी अंग सुरक्षित

कान्हा टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुआ की मौत, बाघ के हमले की आशंका

किसली वन परिक्षेत्र के साजानाला क्षेत्र में मिला शव, सभी अंग सुरक्षित

मंडला यशो:- कान्हा टाइगर रिजर्व तेंदुआ मौत का मामला सामने आया है।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को किसली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बीट डिगडोला के साजानाला क्षेत्र
(कक्ष क्रमांक 696/20) में एक मादा वन्यजीव तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एनटीसीए नई दिल्ली एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश भोपाल
के दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया।
डॉग स्क्वाड की सहायता से क्षेत्र की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास बाघ के पदचिन्ह,

विष्ठा एवं

घसीटने के निशान पाए गए।

मादा तेंदुआ के शरीर पर बाघ के दांतों के निशान तथा

चेहरे के पास खून के चिन्ह भी मिले हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट:
वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. आशीष कुमार वैध एवं डॉ. सुनील गोयल द्वारा
पोस्टमार्टम किया गया। जांच में तेंदुआ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बाघ द्वारा तेंदुआ को मारा गया।

निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार शवदाह की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों एवं

एनटीसीए प्रतिनिधि की उपस्थिति में संपन्न की गई।

उपस्थिति में की गई कार्यवाही:
 रविंद्रमणि त्रिपाठी (क्षेत्र संचालक), पुनीत गोयल (उपसंचालक कोर),
 सूरज सिंह सेन्द्राम, एनटीसीए प्रतिनिधि  रोहन देसाई सहित वन अमले की मौजूदगी रही।

प्रकरण क्रमांक 21532/3 दिनांक 15/01/2026 दर्ज कर अग्रिम जांच जारी है।

समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है।

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/mandla/painful-death-of-female-tiger-in-kanha-tiger-reserve-sixth-case-this-year-mandla-news-c-1-1-noi1225-2997806-2025-05-28

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button